हाय रे इंसानियत….एक्सीडेंट के बाद बचाने तो आए, मगर मरता छोड़ लूट ले गए 3 लाख कैश सहित लाखों के जेवरात…!

 

डेक्स टीम:पंजाब से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।बेटी की डोली विदा हो चुकी थी।घर में शादी की मिठास और हंसी का माहोल था। लेकिन एक पल में सब कुछ छीन गया। लुधियाना के पास साहनेवाल में सोमवार सुबह हुए भीषण हादसे ने तीन जिंदगियां एक साथ खत्म कर दीं।लेकिन दर्द यहा थमा नहीं था।हादसे में परिवार के शवों से चोरों ने गहने और लाखों का कैश तक उड़ा लिया।सोमवार सुबह हुआ यह सड़क हादसा न सिर्फ एक परिवार का जीना हराम कर गया बल्कि इंसानियत की हदें पार कर दी। बेटी गजल नंदा की शादी से लौटते समय माता-पिता और चाची की मौत हो गई। इसके साथ हीं, हादसे के बाद हुई चोरी ने इंसानियत पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया।

दरअसल हुआ यूं था कि 1 दिसंबर की सुबह करीब साढ़े सात बजे, लुधियाना-दिल्ली हाईवे पर साहनेवाल के खाकट गांव के पास एक टोयोटा इनोवा कार ट्रक से टकरा गई।इस कार में सवार परिवार के पांच सदस्य थे। यह सब बेटी गजल की शादी के बाद घर लौट रहे थे।लेकिन ट्रक ड्राइवर की अचानक ब्रेक ने सब तबाह कर दिया। कार की स्पीड ज्यादा होने से चालक मोहन कुमार नंदा (अशोक के छोटे भाई) नियंत्रण खो बैठे।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार मलबे का ढेर बन गई और सभी घायल हो गए।राहगीरों ने किसी तरह उन्हें बाहर निकाला और नजदीकी अस्पताल ले गए। लेकिन तीनों को बचाया न जा सका।हादसे में अशोक कुमार नंदा (53), उनकी पत्नी किरण नंदा (50) और रिश्तेदार रेनू बाला (62) की मौके पर ही मौत हो गई मोहन और उनकी पत्नी शर्मिली नंदा अभी भी वेंटिलेटर पर लड़ रहे हैं।

साहनेवाल पुलिस स्टेशन के एसआई जसप्रीत सिंह ने बताया कि ट्रक ड्राइवर भाग गया है। हादसे की तबाही में परिवार बचाव में जुटा था लेकिन इसी फायदा उठाकर किसी ने शवों से गहने उतार लिए।संस्कार की तैयारी के दौरान पता चला कि कार के थैले में सिर्फ 8-10 हजार रुपये बचे हैं और बाकी सब गायब था।

परिवार के मुताबिक, मृतका किरण नंदा के गले का भारी नेकलेस और बड़ी अंगूठी, रेनू बाला के दोनों हाथों के सोने के कड़े, उनका नेकलेस और अंगूठी, एक एप्पल वॉच, करीब 15-16 तोले सोने के जेवर, लगभग तीन लाख रुपये नकद, शादी में मिले करीब दो लाख रुपये के शगुन के लिफाफे और एक आईफोन सब कुछ गायब हो चुका था यह चोरी इतनी बेरहमी से हुई कि मृतकों को भी नहीं बख्शा गया।

परिवार ने शुरुआती रिपोर्ट में चोरी का जिक्र नहीं किया क्योंकि सदमा इतना गहरा था। लेकिन मंगलवार को अंतिम संस्कार के बाद परिवार ने साहनेवाल थाने में शिकायत दर्ज कराई।एसआई जसप्रीत सिंह ने कहा कि शव पोस्टमॉर्टम के लिए बिना गहनों के भेजे गए थे। उन्होंने आगे कहा कि हादसे वाली कार और साइट चेक की लेकिन कुछ नहीं मिला। अब चोरी की जांच चल रही है।

error: Content is protected !!