राँची में रोमांचक मुकाबले में भारत ने साउथ अफ्रीका को 17 रनों से हराया,कोहली की सेंचुरी, कुलदीप ने झटके 4 विकेट
Ind vs SA 1st ODI:झारखण्ड की राजधानी राँची में भारत-साउथ अफ्रीका के बीच ODI सीरीज का पहला मुकाबला खेला गया।जिसमें भारत ने 17 रनों से जीत हासिल की। टॉस साउथ अफ्रीका ने जीता था और पहले गेंदबाजी चुनी थी। भारत ने विराट कोहली के शतक के दम पर साउथ अफ्रीका के सामने 350 रनों का लक्ष्य रखा था।![]()
इसके जवाब में उतरी साउथ अफ्रीका की टीम 332 रनों पर ढेर हो गई।इस जीत के साथ टीम भारत ने 3 मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।
भारत की ओर से गेंदबाजी करते हुए कुलदीप ने सबसे ज्यादा 4 विकेट झटके।जबकि हर्षित राणा को 3 सफलता मिली।वहीं, अर्शदीप सिंह को भी दो विकेट मिला।जबकि प्रसिद्ध कृष्णा को एक विकेट मिला।
पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने विराट कोहली के 135, रोहित शर्मा के 57 और केएल राहुल के 60 रनों के दम पर मेहमान टीम के सामने 350 रनों का लक्ष्य रखा था।इसके जवाब में उतरी साउथ अफ्रीका की टीम 332 रनों पर ढेर हो गई।

