नन्हें तीरंदाजों ने जीता पदक,अंडर-9 नेशनल आर्चरी चैंपियनशिप आंध्रप्रदेश राजमुंदरी में झारखण्ड राज्य को कांस्य पदक दिलाया

राँची।झारखण्ड के इन नन्हे खिलाड़ियों ने राज्य का नाम रौशन किया।बताया गया कि झारखण्ड की राजधानी राँची के द प्रेस क्लब राँची की नन्हे तीरंदाजों ने अंडर-9 नेशनल आर्चरी चैंपियनशिप आंध्र प्रदेश राजमुंदरी में झारखण्ड राज्य को कांस्य पदक दिलाया।नन्हे खिलाड़ी ने अपनी टीम के लिए उम्दा प्रदर्शन करते हुए पदक जीता।टीम के नन्हे खिलाड़ी अनुष्का तिवारी,श्रेया उरांव, सृष्टि रोज कुजुर शामिल थे।टीम के कोच के रूप में अंकिता तिवारी थी।इधर इस नन्हे खिलाड़ी के उम्दा प्रदर्शन और पदक जितने पर खिलाडी और कोच को अंतरराष्ट्रीय आर्चरी कोच प्रकाश राम,शिशिर महतो सहित कई खेल पदाधिकारी ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।