राँची में दक्षिणी छोटानागपुर पुलिस खेल प्रतियोगिता का समापन,राँची पुलिस की टीम ओवरऑल चैंपियन…

 

राँची।तीन दिवसीय दक्षिणी छोटानागपुर क्षेत्रीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता का रविवार को समापन हो गया।राँची पुलिस की टीम इस बार ओवरआल चैंपियन बनी।राँची पुलिस लाइन में यह प्रतियोगिता आयोजित की गई थी।तीन दिवसीय दक्षिणी छोटानागपुर पुलिस खेल प्रतियोगिता का रविवार को समापन हो गया।पूरी प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए राँची जिला ओवरऑल चैंपियन बना है,जबकि खूंटी दूसरे स्थान पर रहा।प्रतियोगिता में सिमडेगा टीम का फुटबॉल में जलवा देखने को मिला फुटबॉल में सिमडेगा पहले स्थान पर रहा। जबकि हॉकी, बास्केटबॉल, कबड्डी, हैंडबॉल और वॉलीबॉल में राँची की टीम चैंपियन बनी।

इस प्रतियोगिता में राँची, लोहरदगा,सिमडेगा,खूंटी और गुमला जिले की पुलिस टीमों ने भाग लिया था।तीन दिनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में पुलिसकर्मियों ने खेल के क्षेत्र में अपना जौहर दिखाया।

प्रतियोगिता में पहला स्थान पर राँची 60 अंकों के साथ ओवरऑल चैंपियन बनी,जबकि 15 अंकों के साथ खूंटी दूसरे स्थान पर रहा।वहीं 15 ही अंकों के साथ ही सिमडेगा तीसरे स्थान पर, चौथे स्थान पर गुमला और पांचवें स्थान पर लोहरदगा जिला रहा।

दक्षिणी छोटानागपुर क्षेत्रीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता में वॉलीबॉल, बॉस्केटबॉल, फुटबॉल, हैंडबॉल, हॉकी, कबड्डी, कराटे और दौड़ के साथ लगभग दर्जन से अधिक खेल प्रतियोगिता आयोजित की गई थी।प्रतियोगिता में प्रथम आने वाले पुलिसकर्मियों को पुलिस नेशनल गेम में खेलने का मौका मिलेगा 

प्रतियोगिता के समापन के मौके पर राँची रेंज के आईजी मनोज कौशिक ने कहा कि खेलकूद न सिर्फ शारीरिक और मानसिक क्षमता को बढ़ाता है, बल्कि तनाव भी कम करता है। आईजी ने कहा कि पुलिसकर्मियों के लिए तनाव एक ओर जहां चुनौती है, वहीं दूसरी ओर इससे पार पाने के लिए फिट रहना जरूरी है। ये सिर्फ खेल के द्वारा ही संभव हो सकता है। प्रतियोगिता में सफल होने वाले पुलिसकर्मियों को भविष्य में बेहतर मौका मिलेगा।

समापन समारोह में राँची के एसएसपी,सिटी/ग्रामीण/ट्रैफिक एसपी,गुमला,लोहरदगा,खूंटी और सिमडेगा के एसपी सहित कई पुलिस अधिकारी शामिल हुए।

error: Content is protected !!