Ranchi:तनुश्री ने उधारी का 80 हजार रुपये मांगी तो जयपाल ने दो बेटों के साथ मिलकर कर दी हत्या..पानी टंकी वाला अज्ञात शव था तनुश्री का…
राँची। राजधानी राँची में एक व्यक्ति ने दो बेटों के साथ मिलकर युवती की हत्या कर सनसनी फैला दी थी।राँची पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए पिता के साथ दो बेटों को गिरफ्तार किया है।बता दें राँची के सदर थाना क्षेत्र के पीएचईडी पहाड़,फुचका टोली से 29 सितंबर को एक अज्ञात युवती के शव पुलिस बरामद किया था। मामले की जांच को लेकर एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने हत्याकांड में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।जांच में यह पता चला है कि युवती की हत्या 80 हजार रुपये के बकाये को लेकर की गई थी।
रविवार की शाम मामले का खुलासा करते हुए सिटी एसपी पारस राणा ने प्रेसवार्ता में बताया कि हत्याकांड की जांच के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया था। इस टीम ने तकनीकी शाखा और एफएसएल टीम के सहयोग से यह पता लगाया कि मृतक युवकी का नाम तनुश्री है और वह ओरमांझी थाना क्षेत्र के श्रवण नायक की पुत्री थी।
गिरफ्तार आरोपियों ने हत्याकांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार किया है। पुलिस के मुताबिक घटना के मुख्य आरोपी जयपाल सिंह पर मृतिका तनुश्री का 80 हजार रुपया बकाया था। वह इस राशि को लौटाना नहीं चाहता था। जब तनुश्री ने पैसे के लिए दवाब बनाया तो जयपाल सिंह ने उसे पीएचईडी पहाड़ पर बुलाया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार,मृतिका की पहचान होते ही पुलिस आरोपियों तक पहुँच गई।युवती की पहचान जैसे हुआ पुलिस को हत्याकांड का उद्भेदन करने में ज्यादा दिक्कत नहीं हुई।पुलिस को तुरंत ऐसे साक्ष्य मिल गया कि पुलिस आरोपी तक पहुँच गई।आरोपी तीनों बाप बेटा पुलिस को गिरफ्त में आ गया।
मृतिका तनुश्री और मुख्य आरोपी जयपाल सिंह के बीच काफी अच्छे संबंध थे।तनुश्री पहले सदर इलाके में ही रहा करती थी।जयपाल सिंह ने तनुश्री से 80 हजार रुपये उधार लिए थे।इसी बीच तनुश्री सदर से ओरमांझी शिफ्ट हो गईं और लगातार जयपाल से अपने पैसे की मांग करने लगीं।बार बार पैसों की मांग करने से जयपाल ने बड़का प्लान बना लिया।जिसके बाद जयपाल ने अपने बेटों के साथ मिलकर तनुश्री को जान से मारने और फिर उसके अकाउंट में रखे सभी पैसे गायब करने की योजना तैयार की। प्लानिंग के तहत उसने तनुश्री को बकाया रकम देने का झांसा देकर पीएचईडी पहाड़ी पर बुलाया और गला रेत कर उसकी हत्या कर दी।
तनुश्री की हत्या करने के बाद आरोपी जयपाल सिंह, धीरज सिंह और करण सिंह ने उसके सिम कार्ड को अपने मोबाइल में लगा कर फोन पे एक्टिव कर लिया और उसी के माध्यम से 50 हजार रुपये अपने खाते में ट्रांसफर भी कर लिए। जयपाल तनुश्री के खाते से सारे पैसे निकालने की फिराक में था, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उसे दबोच लिया।सिटी एसपी ने बताया की घटनास्थल से जयपाल के बेटों के चप्पल भी मिले थे।जिसके बाद यह साफ हो गया कि हत्या में एक से ज्यादा लोग शामिल थे।

