बहन के ससुराल में भाई की चाकू मारकर ह’त्या, ससुर गिरफ्तार

 

जमशेदपुर।झारखण्ड के सरायकेला-खरसावां जिला के गम्हरिया में पारिवारिक विवाद में हत्या का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले को गिरफ्तार कर लिया है।इस संबंध में एसडीपीओ ने बताया कि आपसी विवाद में बहन के ससुर ने चाकू से महिला के भाई की हत्या कर दी।जमशेदपुर से सटे सरायकेला जिला के गम्हरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत आदर्श नगर में यह घटना घटी है जहां एक परिवार में आपसी विवाद के दौरान हुई चाकूबाजी में घायल व्यक्ति की मौत हो गई।घटना को अंजाम देने वाला अब पुलिस हिरासत में है।

यह घटना बीते 2 अक्टूबर 2025 की रात की बताई जा रही है। मृतक की पहचान फुंटूस कुमार के रूप में हुई है।मामले का खुलासा करते हुए एसडीपीओ समीर सवैया ने बताया कि फंटूश बिहार के नालंदा से अपने भाई के गृह प्रवेश कार्यक्रम में शामिल होने आया था।इसके बाद वह अपनी बहन के घर आदर्श नगर पहुंचा था।

बहन के ससुर दशरथ प्रसाद के घर में किसी बात को लेकर आपसी विवाद हुआ, जो देखते ही देखते चाकूबाजी में बदल गया। इस घटना में पुतिश को चाकू लगी और वो गंभीर रूप से घायल हो गया था।स्थानीय लोगों की मदद से उसे टीएमएच अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने मामले में तत्परता दिखाते हुए आरोपी दशरथ प्रसाद को हिरासत में ले लिया है। वहीं पूरे मामले की जांच जारी है। एसडीपीओ ने बताया कि जांच के आधार पर और भी गिरफ्तारियां संभव हैं।घटना के बाद आदर्श नगर क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए इलाके में गश्त बढ़ा दी है।

error: Content is protected !!