चुटूपालू घाटी में खड़ी बस लुढककर बीच सड़क पर पलटी, सड़क पर लगा लंबा जाम
रामगढ़।राजधानी राँची के रामगढ़ जिले में स्थित चुटूपालू घाटी में आज रविवार की सुबह पर्यटन विभाग की बस पलट गयी।बस पलटने से सड़क पर वाहनों का आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया।जानकारी के अनुसार बस (एच05 बी एक्स 1673) का कल रात घाटी में ब्रेकडाउन हो गया था। आज सुबह जब मरम्मत का कार्य शुरू किया गया, तो अचानक बस लुढ़ककर पलट गयी। गनीमत रही कि बस में कोई नहीं था।इस कारण किसी के जान को कोई खतरा नहीं हुआ। क्रेन के सहायता से बस को हटाने का प्रयास किया जा रहा है। फोर लेन का एक रूट क्लियर हुआ है।
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कल शनिवार की रात से बस घाटी में खड़ी थी। आज रविवार की सुबह बस में खराबी ठीक करने के लिए काम शुरू किया गया। मैकेनिक ने जैसे ही काम शुरू किया।अचानक बस घाटी में लुढ़कने लगी और अनियंत्रित होकर पलट गयी।बस पलटते ही सड़क जाम हो गयी। रामगढ़ और राँची दोनों ही ओर से गाड़ियों की लंबी कतार लग गयी।
इधर जैसे ही बस लुढ़क कर घाटी की ओर पलटने वाला था पास से एक मोटरसाइकिल गुजर रहा था। गनीमत रही कि मोटरसाइकिल सवार युवक गाड़ी छोड़ वहां से भाग निकला, जिससे उसकी जान बची। वहीं मोटरसाइकिल बस के नीचे आ गया।युवक पूरी तरह सुरक्षित है। क्रेन से बस को किनारे किया गया है दोनों ओर से आवागमन सामान्य हुई।

