देवर ने उठाया खौफनाक कदम,हथौड़े से भाभी के सिर पर वार कर निर्मम हत्या कर दी..आरोपी गिरफ्तार
गुमला।झारखण्ड के गुमला जिले के बसिया थाना क्षेत्र के कुरडेगा गांव में घरेलू विवाद के कारण हुई एक दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया। कुरडेगा निवासी अरुणा हेम्ब्रोम (30 वर्ष) की उसके ही देवर बिलियम हेम्ब्रोम ने हथौड़े से सिर पर वार कर निर्मम हत्या कर दी।कुरडेग गांव निवासी सिमरेन हेमरोम ने बसिया थाने में आवेदन देकर अपने छोटे भाई विलियम हेमरोम (20) पर हत्या करने की प्राथमिकी दर्ज कराया है।दर्ज केस में पति ने कहा है कि हथौड़ा से मार कर मेरी पत्नी अरुणा हेमरोम (40) की हत्या उसके छोटे भाई विलियम हेमरोम ने कर दी। 16 अगस्त शनिवार की शाम करीब 5.30 बजे जब मैं लकड़ी लाने के लिए जंगल की ओर गया था।तभी मेरा बेटा हर्षित असीम हेमरोम दौड़ते हुए मेरे पास आया, और बताया कि मेरी पत्नी अरुणा हेमरोम (40) को मेरा भाई विलियम हेमरोम (20) द्वारा सिर में हथौड़े से वार कर हत्या कर दिया है। जानकारी के बाद मैं दौड़ते दौड़ते घर आया तो देखा कि मेरी पत्नी घर में चूल्हा के पास खून से लथपथ पड़ी हुई है. उसे छूने पर पता चला कि मेरी पत्नी की मृत्यु हो चुकी है. इसके बाद इसकी सूचना बसिया थाने को दी। सिमरेन हेमरोम ने पुलिस प्रशासन से मामले की जांच कर आरोपी को गिरफ्तार करने की गुहार लगायी है।इधर घटना की सूचना मिलते ही बसिया पुलिस ने मृतका के शव को अपने कब्जे में लेकर रविवार को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया है।वहीं क़ुरडेगा पहुंचकर आरोपी विलियम हेमरोम को भी गिरफ्तार करते हुए रविवार को गुमला जेल भेज दिया है।पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मृतका अक्सर उससे गाली-गलौज करती थी, जिससे वह काफी परेशान था। गुस्से में आकर उसने हथौड़े से वार कर उसकी हत्या कर दी।इस दर्दनाक घटना से पूरे कुरडेगा गांव में सनसनी फैल गई है। परिजनों के बीच मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को जेल भेज दिया है।

