पलामू:पति को कब्जे में लेकर विवाहिता से 6 लोगों ने किया सामूहिक दुष्कर्म,पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार,महिला ससुराल से मायके जा रही थी..

पलामू।झारखण्ड में पलामू जिले के सतबरवा थाना क्षेत्र के बकोरिया-भलवही गांव पहाड़ी के समीप 22 वर्षीया विवाहिता के साथ आधा दर्जन लोगों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है।पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इसमें शामिल बकोरिया गांव के भोला राम व धर्मेंद्र राम को गिरफ्तार कर लिया है।घटना में शामिल शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी कर रही है।वहीं पीड़ित महिला को मेडिकल जांच के लिए एमएमसीएच मेदिनीनगर भेज दिया गया है।

इधर पीड़िता के परिजनों ने सतबरवा थाना पुलिस को बताया कि शनिवार की रात पीड़िता पाटन थाना क्षेत्र के सुठा से अपनी ससुराल से पैदल अपने मायके मनिका थाना के रेवत गांव जा रही थी।बताया जाता है कि परिवार के लोगों से झगड़ा होने के कारण पीड़िता पैदल ही अपने मायके जा रही थी। शाम होने के कारण ससुराल के लोग उसे घर ले जाने के लिए तुम्बागड़ा तक आये थे, लेकिन महिला ससुराल नहीं जाने की जिद पर अड़ी हुई थी। उसकी नाराजगी को देखते हुए परिजनों ने उसे अपने पति के साथ जाने को कहा। इसी क्रम में पीड़िता के पति ने अपने साढू के भाई को बाइक से ससुराल तक छोड़ने के लिए बुलाया था।

बताया जाता है कि रात में दोनों को अकेला देखकर आरोपियों ने इन दोनों को पकड़ लिया।उसके पति से मोबाइल तथा बाइक छीनकर मारपीट की। पीड़िता के पति को कुछ दूर ले जाकर रखा था।और घटना को अंजाम दिया।घटना के बाद आरोपी महिला को बाइक पर बैठाकर दूसरी जगह ले जाने लगा। इसी क्रम में मनिका थाना क्षेत्र के सधवाडीह गांव की ओर से बोलेरो देखते ही महिला चिल्लाने लगी। इससे बाइक असंतुलित होकर गिर पड़ी।हल्ला सुनकर ग्रामीण जमा हो गये और दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। मारपीट देखते हुए आरोपी उसके पति को छोड़कर फरार हो गये।पीड़िता का पति किसी तरह रात्रि में ही मनिका थाना पहुंचा और घटना की जानकारी दी। पुलिस शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है।