बड़ी खबर: मुम्बई में 30 वर्षीय रेप पीड़िता की मौत, दुष्कर्म के बाद युवती के प्राइवेट पार्ट में डाली गई थी रॉड

मुम्बई। मुंबई की 30 साल की रेप पीड़िता ने शनिवार को दम तोड़ दिया। घाटकोपर के राजावाड़ी अस्पताल में इलाज के तीसरे दिन उनकी मौत हो गई। वह 9 सितंबर को साकी नाका इलाके के खैरानी रोड पर बलात्कार के बाद बेहोशी की हालत में मिली थी। दुष्कर्म के बाद दरिंदे ने पीड़िता को रॉड से पीटा फिर उसे प्राइवेट पार्ट में डाल दिया था। पीड़िता को अस्पताल में भर्ती किए जाने के समय ही उसकी हालत नाजुक बनी हुई थी। बर्बरता की वजह उसके शरीर से काफी खून बह गया था।

इस घटना का एक CCTV वीडियो भी सामने आया, जिसके आधार पर 45 वर्षीय आरोपी को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया था। घटना 9 सितम्बर के देर रात 2.30 से 3 बजे के बीच हुई। वीडियों में रेप के बाद आरोपी महिला को रॉड से घायल करता हुआ नजर आ रहा है। पीड़िता को अधमरी हालत में टेम्पो में रखकर आरोपी वहां से फरार हो जाता है।

इस जघन्य अपराध के आरोप में पुलिस ने 45 साल के आरोपी को घटना के कुछ ही घंटों पर दबोच लिया था। पुलिस ने बताया कि कंट्रोल रूम को सूचना मिली थी कि एक महिला को एक शख्स बुरी तरह से पीट रहा है। यह सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची। यहां सड़क पर महिला खून से लथपथ पड़ी हुई थीं। इसके बाद महिला को इलाज के लिए तुरंत अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि महिला के साथ दुष्कर्म हुई है और उनके प्राइवेट पार्ट में रॉड डाला गया है। पुलिस का कहना है कि सड़क किनारे खड़े एक टेम्पो के अंदर महिला के साथ यह हैवानियत की गई थी। गाड़ी के अंदर खून के छींटे भी मिले हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा 307 (दुष्कर्म की कोशिश)और 376 (दुष्कर्म) के तहत केस दर्ज किया गया था।