सरायकेला के शासन गांव में 20 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या, पेड़ से लटका मिला शव
सरायकेला।झारखण्ड के सरायकेला थाना क्षेत्र के शासन गांव में एक 20 वर्षीय युवक ने महुआ के पेड़ से गमछा के सहारे लटक कर अपनी जान दे दी। मृतक की पहचान सुनील सिंह मुंडा के रूप में हुई है।घटना रविवार की देर रात की होने की आशंका जताई जा रही है। सोमवार की सुबह मृतक के छोटे भाई सूरज सिंह मुंडा ने घर के बगल में महुआ पेड़ से टंगे शव को देखा। उसने गांव वालों को इकट्ठा किया।इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया है।
परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक सुनील सिंह मुंडा रविवार की रात खाना खाने के बाद सोने चला गया था।घर के बाकी सदस्य भी सोने चले गए. सोमवार की सुबह मृतक का छोटा भाई सूरज सिंह मुंड घर के आंगन की सफाई कर रहा था। उसी वक्त उसकी नर बगल के महुआ पेड़ पर लटके शव पर पड़ी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मृतक सुकरा सिंह मुंडा का बेटा था।वह कुचाई प्रखंड के आरंगा गांव का निवासी था।उसके पिता करीब 20 साल पहले काम की तलाश में सरायकेला के कोड़ासाई में आकर रहने लगे थे। पांच साल पहले उसके पिता अपने दोनों बेटे को लेकर शासन गांव में किराए के मकान में रहकर मजदूरी का काम करते थे।मृतक सुनील सिंह मुंडा भी दैनिक मजदूरी कर अपने पिता की सहायता करता था।

