1.25 करोड़ लूटकांड:दोस्त ने ही की दगाबाजी,लूटकांड में पांच गिरफ्तार,70 लाख से ज्यादा बरामद,12 अप्रैल की सुबह 5.15 बजे ओबरिया रोड से तीन हथियारबंद अपराधियों ने दिया था लूटकांड को अंजाम।

रोहित सिंह.राँची।

राँची।राजधानी के राँची पुलिस ने जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र स्थित ओबरिया से 12 अप्रैल की सुबह कारोबारी शुभम अग्रवाल से हुए 1.25 करोड़ रुपए लूटकांड का खुलासा कर लिया है।राँची पुलिस ने लूटकांड के मास्टर माइंड अनमोल सिंघानिया सहित पांच को गिरफ्तार किया है। वहीं लूट के करीब 90 लाख रुपए की भी पुलिस ने बरामदगी कर ली है। अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए राँची पुलिस छापेमारी कर रही है। हालांकि राँची पुलिस ने अभी तक इसका अधिकारिक खुलासा नहीं किया है। शनिवार को राँची के एसएसपी सुरेंद्र झा पूरे मामले का खुलासा प्रेस कांफ्रेंस में करेंगे। अभियुक्तों की गिरफ्तारी अलग अलग जगहों से हुई है। लूट कांड को कारोबारी शुभम अग्रवाल के दोस्त अनमोल सिंघानिया ने ही अंजाम दिया था। दोस्त ने ही दोस्त के साथ दगबाजी की।

पैसे देख बदल गया अनमोल का नियत और रच डाली लूट की योजना

लूट कांड का मास्टर माइंड अनमोल सिंघानिया चुटिया मेन रोड में रहता है।उसने ही अपने दोस्त से पैसे लूटने की योजना बनाई। वह हमेशा शुभम के साथ रहता। घटना से पहले भी वह शुभम के साथ ही था। उसे पता था कि शुभम ने बड़ी रकम अपने दुकानदारों से कलेक्शन किया है। शुभम का पंडरा में महुआ व इमली की गद्दी है। जब अनमोल ने इतनी बड़ी रकम देखी और उसे पता चला कि वह 12 अप्रैल की सुबह अपने घर उड़ीसा जाने वाला है, तो उसकी नियत बदल गई और अपने अन्य साथियों के साथ उसने लूट की योजना बना डाली। देर रात तक लूट की योजना बनी। लूट के लिए कार व हथियार का इंतजाम किया गया। फिर कार में फर्जी नंबर प्लेट लगा अहले सुबह चार लोगो को कार से ओबरिया रोड भेजा गया। अनमोल ने अपने साथियों को पूरा प्लान समझा दिया था। कहां से घटना को अंजाम देना है यह भी रात में ही लाकर समझा दिया था। लूट कांड के बाद तकनीकी इनपुट के आधार पर पुलिस ने पहले अनमोल को गिरफ्तार किया, फिर उसके अन्य साथियों को। इनके पास से लूट के पैसे भी बरामद कर लिए गए। पुलिस इस घटना में शामिल अन्य अभियुक्तों व हथियार की बरामदगी के लिए छापेमारी कर रही है।