राँची के शूटिंग क्लब में बच्चियों के चेंजिंग रूम पर ‘गंदी नजर’… वीडियो रिकॉर्डिंग के आरोप में ट्रेनर गिरफ्तार

राँची। राजधानी राँची में बच्चियों की सुरक्षा से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है। कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित चतरा रायफल शूटिंग क्लब में ट्रेनिंग लेने वाली बच्चियों के चेंजिंग रूम में कथित तौर पर मोबाइल से वीडियो रिकॉर्ड किए जाने का आरोप लगा है। मामले की जानकारी सामने आने के बाद पुलिस ने क्लब के ट्रेनर सचिन कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।मामला तब सामने आया, जब ट्रेनिंग के लिए क्लब पहुंचने वाली बच्चियों ने चेंजिंग रूम से जुड़ी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी अपने अभिभावकों को दी। इसके बाद परिजन क्लब पहुंचे और मामले को लेकर विरोध जताते हुए पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही क्लब पहुंची पुलिस

कोतवाली थाना के एएसपी निखिल राय के अनुसार, 4 अक्टूबर की शाम पुलिस को सूचना मिली थी कि क्लब में ट्रेनिंग लेने वाली बच्चियां जब चेंजिंग रूम में जाती थीं, तब कथित तौर पर उनकी वीडियो रिकॉर्डिंग की जाती थी।सूचना मिलते ही पुलिस टीम क्लब पहुंची और ट्रेनर सचिन कुमार को पूछताछ के लिए थाना लेकर आई। हालांकि उस समय तक अभिभावकों की ओर से लिखित शिकायत नहीं मिलने के कारण पुलिस तत्काल गिरफ्तारी की कार्रवाई नहीं कर सकी।

शिकायत के बाद मोबाइल की जांच, मिले आपत्तिजनक वीडियो

5 अक्टूबर को बच्चियों के अभिभावकों की ओर से लिखित शिकायत पुलिस को दी गई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी ट्रेनर के मोबाइल फोन की जांच शुरू की।पुलिस के मुताबिक, मोबाइल की जांच के दौरान कई आपत्तिजनक वीडियो मिले। इसके बाद पुलिस ने सचिन कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

वीडियो किसने और क्यों बनाए, जांच में जुटी पुलिस

मामले की जांच अभी जारी है। पुलिस आरोपी के मोबाइल फोन में मिले वीडियो की पड़ताल कर रही है। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि वीडियो कब और किस परिस्थिति में रिकॉर्ड किए गए थे।इसके अलावा पुलिस यह भी जांच कर रही है कि कथित वीडियो रिकॉर्डिंग में आरोपी के अलावा किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका थी या नहीं। पुलिस मोबाइल में मौजूद अन्य सामग्री की भी जांच कर रही है।बच्चियों से जुड़े इस मामले में पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ा रही है।

error: Content is protected !!