अद्भुत: फुलजोरी के संतोष ने बनाई बांस से भगवान राम जी और हनुमान जी की प्रतिमा!

गिरिडीह: जिले के फुलजोरी निवासी संतोष महली की कलाकारी देख आप भी दंग रह जाएंगे। संतोष द्वारा बांस की बनाई गई भारत माता और राधा कृष्ण जी की प्रतिमा कुछ दिन पहले आप सब ने देखी थी। इस बार संतोष ने बांस से बनाया भगवान राम और हनुमान जी की प्रतिमा।
संतोष बचपन से ही कुछ ना कुछ अपने माता-पिता के साथ हाथ बंटाते .. उनके पिता राज कुमार मोहली गांव-गांव बांस तसील कर लाते और बांस का सूप,डाला,सुपती,मोनी बनाकर बाजार में बेचा करता उसी का पुत्र संतोष महोली देखते-देखते पठन-पाठन करते उन्होंने एक दिन अपने दिमाग में बिठाया की बांस का जब सूपती डाला बन सकता है तो मैं क्या प्रतिमा नहीं बना सकता ?? उन्होंने ठाना और कर दिखाया।


