खूंटी में महिला ने दो बच्चों संग कुआँ में लगायी छलांग, तीनों की हुई मौत।

खूँटी। जिले के डाड़गामा गांव की है,जहाँ एक महिला ने शुक्रवार को देर शाम अपने दो बच्चों के साथ कुंआ में कुद गयी। तीनों की मौत हो गई है।आज शनिवार को तीनों का शव पुलिस ने कुआँ से बाहर निकाला।बताया गया कि महिला का नाम किरण टुटी है। वहीं सूचना पर पुलिस ने शव को कुएं से निकाल कर अपने कब्जे में ले लिया है।घरेलु विवाद में महिला ने किया आत्महत्या है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी। इधर खूंटी एसडीपीओ अमित कुमार ने बताया कि पति पत्नी में झगड़ा हुआ था। आशंका जताया जा रहा है इसलिए महिला ने कुंआ में कुद गयी। पति राज मिस्त्री का काम करता है। पुलिस अन्य बिंदुओं पर जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक महिला किरण देवी शुक्रवार दोपहर डड़गामा स्थित बाजार जाने के लिए अपने घर से निकली थी। देर शाम तक महिला घर नहीं लौटी।जब महिला का पति सोमनाथ मुंडा मजदूरी करके वापस लौटा तो देखा कि पत्नी और बच्चे घर में नहीं हैं।सोमनाथ मुंडा पूरी रात पत्नी और बच्चों को ढूंढता रहा लेकिन तीनों का कुछ पता नहीं चला।पड़ोसियों ने बताया कि महिला बाजार जाने की बात कहकर घर से निकली थी।सोमनाथ ने पुलिस को इस बात की जानकारी दी कि उसकी पत्नी और बच्चे घर से लापता हैं।

सुबह कूदाडीह गांव के लोगों की सूचना पर सोमनाथ और पुलिस मौके पर पहुंची जहां तीनों के शव कुएं में तैर रहे थे।पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला।महिला और दो बच्चों की मौत के बाद गांव में मातम पसरा है।अब तक यह साफ नहीं हो सका है कि महिला ने यह कदम क्यों उठाया।पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में यह मामला खुदकुशी का लग रहा है।थानेदार जयदीप टोप्पो का कहना है कि जांच के बाद ही यह पता चल पाएगा कि महिला ने बच्चों के साथ खुदकुशी क्यों की।