पत्नी के प्रेमी की पत्थर से कूचकर हत्या,चेहरा बिगाड़ा,बात करने से था नाराज;शव के पास मिली लेडीज सैंडल,एक गिरफ्तार..

धनबाद।झारखण्ड के धनबाद में अवैध संबंध में एक युवक की हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि युवक एक महिला से बात करता था, जो उसके पति को पसंद नहीं था। इससे नाराज पति ने पत्थर से कूचकर युवक की हत्या कर दी।चेहरे को पत्थर से कूचकर बिगाड़ दिया गया है। शव के पास ही दो बड़े पत्थर पड़े मिले जिसमें खून लगा था। पत्थर के साथ एक जोड़ी लेडीज सैंडल भी मिली है।

यह मामला नूतनडीह का है। जहां सोमवार को दामोदरपुर के सोमनगर में खेत पर सबसे पहले एक महिला ने शव देखा। जिसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू की तो एक के बाद एक कई सबूत सामने आए। मृतक के पिता विजय रवानी ने आरोप लगाया है कि उनके बेटे की हत्या तेलीपाड़ा के बबूल ने की है। पुलिस ने बबलू को गिरफ्तार कर लिया है। बबलू ने हत्या की बात कबूल भी कर ली है। पुलिस के हाथ सीसीटीवी का एक फुटेज भी लगा है जिसमें बबलू रोहित के पीछे भाग रहा है।

शव के पास मिले लेडीज चप्पल, वारदात में पत्नी के शामिल होने का शक

इस हत्या के पीछे की वजह प्रेम संबंध बताया जा रहा है। बबलू के मना करने के बाद भी रोहित और उसकी पत्नी के बीच बातचीत होती थी। जिससे बबलू नाराज था। घटना के पास से मिली लेडीज चप्पल यह भी इशारा कर रहे हैं कि बबलू की पत्नी भी इस हत्याकांड में शामिल हो सकती है। पुलिस पूरे मामले की पूछताछ कर रही है।

बबलू की पत्नी मेरे बेटे के पीछे पड़ी थी-पिता

रोहित के पिता ने बताया कि बबलू की पत्नी रोहित के पीछे पड़ी रहती थी। बबलू को यह पसंद नहीं था इनका पहले भी इसे लेकर झगड़ा हुआ है। बबलू ने मेरे बेटे को धमकी दी थी। डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर अरविंद कुमार सिन्हा भी मौके पर पहुंचे थे। जहां उन्होंने ने आसपास के सीसीटीवी की जांच की। सदर थाना प्रभारी संतोष सिंह ने मीडिया को बताया कि नुतनडीह निवासी रोहित रवानी की हत्या हुई है। पुलिस आसपास के दुकानों की सीसीटीवी जांच की है।