Ranchi:खटंगा पंचायत के तत्कालीन मुखिया के विरुद्ध महिला थाना में यौन शोषण की प्राथमिकी दर्ज…पीड़िता गुमला जिले की रहने वाली है…

राँची।जिले के खटंगा पंचायत के वर्ष 2019 में रहे तत्कालीन मुखिया अनिल पर एक 26 साल की युवती ने यौन शोषण का आरोप लगाते हुए महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में युवती ने बताया है कि वह मूल रूप से भरनो गुमला की रहने वाली है। वह राँची में पढ़ाई करने के लिए लालपुर स्थित एक वर्किंग हॉस्टल में रहती है। वर्ष 2019 में सोशल मीडिया के जरिए उनकी मुलाकात खटंगा पंचायत के तत्कालीन मुखिया अनिल से हुई। धीरे धीरे जान पहचान बढ़ती चली गई। दोनों के बीच में प्रेम हो गया। इसके बाद दोनों के बीच शारीरिक संबंध भी बनने लगे। अनिल ने युवती को घुमाना फिराना भी शुरू कर दिया।अनिल  युवती को अपने फार्म हाउस में मिलने के लिए ले जाता।विगत चार वर्षों से युवती अनिल से शादी के लिए अनुरोध करती, लेकिन वह हमेशा उसकी बात को टाल देता। जब युवती ने अनिल के बारे में जानकारी जुटाई तो पता चला कि वह पहले से शादी शुदा है और उसके दो बच्चे भी है। इसके बाद भी जब युवती ने उसके शादी के लिए दबाव बनाया तो उसने धमकी दी कि वह उसे जान से मारने की धमकी देने लगा। उसने यह भी धमकी दी कि वह मुखिया है बहुत कुछ कर सकता है।उसके बाद युवती ने बीते दिनों महिला थाना में मामला दर्ज कराई है।