शादी की रस्म निभा रही थी,तेज रफ्तार में ट्रक ने महिलाओं को रौंद दिया,तीन की मौत,आधा दर्जन महिलाएं घायल

पटना।बिहार के सारण जिले में भीषण सड़क हादसे में तीन महिला की मौत।बताया जा रहा है को एक अनियंत्रित ट्रक ने कई महिलाओं को रौंद डाला। जिससे घटनास्थल पर 3 महिलाओं की मौत हो गयी। वहीं 5 महिलाएं अस्पताल में जिंदगी और मौत से जंग लड़ रही है। इस घटना के बाद लोगों में काफी गुस्सा देखा जा रहा है।स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन भी किया है।मिली जानकारी के अनुसार, छपरा के मशरक में बड़ी संख्‍या में महिलाएं शादी की रस्‍म निभा रही थीं। तभी अचानक एक अनियंत्रित ट्रक ने उन्‍हें रौंद दिया। इस हादसे में 3 महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। इससे मौके पर कोहराम मच गया। शादी की खुशियां पल भर में ही मातम में बदल गईं। वहीं, ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया।घटना देर रात की, जब सड़क पर डोमकच कर रही महिलाओं को ट्रक ने रौंद डाला। मृतकों की पहचान दुमदुमा गांव निवासी रोजाद्दीन मियां की 50 वर्षीय पत्नी सैरूल बीबी, भोला मियां की 45 वर्षीय पत्नी नजमा बीबी, बनियापुर थाना क्षेत्र के हरपुर कराह गांव निवासी नाजिम मियां की 50 वर्षीय पत्नी सैशा बेगम के रूप में हुई है। घायलों की पहचान लुकमान मियां की 50 वर्षीय पत्नी खैरा बीबी, लियाकत हुसैन की 40 वर्षीय पत्नी नूरजहा खातुन, इस्लाम मियां की 35 वर्षीय पत्नी मनाजा खातुन, स्व. मुस्तफकार मियां का 50 वर्षीय पुत्र हसमुद्दीन उर्फ भोला मियां के रूप में हुई है।इधर घटना के बाद सुबह स्थानीय लोगों ने जमकर हांगमा किया है।