Ranchi:मॉर्निग वॉक के दौरान ठेकेदार सह आजसू नेता पर चली गोली,गोली लगने से घायल,पुलिस छानबीन में जुटी

राँची/बुंडू। जय हो सेवा संस्था के संस्थापक एवं राँची जिला आजसू पार्टी के वरीय उपाध्यक्ष राजकिशोर कुशवाहा पर जानलेवा हमला किया गया।मिली जानकारी के अनुसार अहले सुबह लगभग 4:15 बजे अपने घर से कुत्ते को लेकर निकले थें, इसी बीच घात लगाए अपराधी ने उनपर गोलीबारी कर दिया, जिससे वह घायल हो गए हैं. सूचना है की चार अपराधी थे।आनन-फानन में उन्हें राँची अस्पताल में एडमिट कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है।

इधर घटना की सूचना मिलते ही बुंडू डीएसपी अजय कुमार दल-बल के साथ घटनास्थल पहुंचे और मामले की जानकारी लेकर छानबीन कर रहें हैं। बुंडू पुलिस ने घटना स्थल से 7.65 MM का खोखा बरामद किया है। घटना क्यों और कैसे घटी इसकी जानकारी अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है।

बताया जा रहा कुशवाहा ठेकेदारी का काम भी करता है।घायल ठेकेदार का नाम राज किशोर कुशवाहा है और वह बस स्टैंड का टेंडर लिया करते हैं। अपराधियों ने ठेकेदार राज किशोर कुशवाहा को गोली मारी ।कंधे के पास हाथ मे गोली लगी है। डीएसपी अजय कुमार ने बताया कि आसपास के लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है।घायल व्यक्ति खतरे से बाहर है।कहा कि राज किशोर कुशवाहा सुबह मॉर्निंग वॉक करने के लिए निकले थे और उसी समय घात लगाए अपराधियों ने उन पर हमला कर दिया।जांच जारी है।

रिपोर्ट;संजोग