Ranchi:छेड़खानी मामले का सुलह कराने गया तो हथौड़ी से किया सर पर हमला,हुई मौत, हत्या की प्राथमिकी दर्ज,आरोपी गिरफ्तार,भेजा जेल

राँची।छेड़खानी को लेकर विवाद सुलझाने गए व्यक्ति पर हथोड़े से वार कर घायल उसके बाद हुई मौत का मामला सामने आया है।बताया जाता है कि रिम्स के इमरजेंसी मे 15 फरवरी की रात 8 बजे नगराटोली सर्कुलर रोड लालपुर निवासी महेश सुरीन को गंभीर स्थिति में भर्ती कराया गया था। जहां उसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया था। इस मामले में मृतक महेश सुरीन के भाई राजेश सुरीन के बयान पर लालपुर थाना में अतुल मुंडा के विरुद्ध हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद लालपुर पुलिस ने आरोपी अतुल मुंडा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दर्ज प्राथमिकी में राजेश सुरीन ने पुलिस को बताया है कि 14 फरवरी की शाम सात बजे सरकारी स्कूल नगराटोली के पास पड़ोसी अंकित मुंडा के साथ लड़की छेड़खानी के आरोप में नगराटोली निवासी अतुल के साथ मारपीट हुआ था। इसी मामले में सुलह कराने के लिए 15 फरवरी की शाम 7.30 बजे महेश सुरीन, अंकित मुंडा और नवीन मुंडा तीनों अतुल के घर नगराटोली पहुंचे। उस वक्त अतुल अपने घर में दूसरे तल्ले पर सोया हुआ था। महेश, अंकित और नवीन ने अतुल को दूसरे तल्ले से उतार नीचे ला रहे थे। महेश उसके घर के सीढ़ी से उतर रहा था। इसी दौरान अतुल ने हथौड़ा से उसके सिर पर पीछे से वार कर दिया। सिर पर हथौड़ा लगते ही महेश गंभीर रूप से घायल हो गिर गया। घायल महेश को तुरंत रिम्स के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी।