Vat Savitri Vrat 2022: वट सावित्री व्रत पर बन रहा दुर्लभ योग,सुहागिन महिलाएं पति की लंबी आयु के लिए वट सावित्री व्रत कर रही हैं

Vat Savitri 2022 Puja Vidhi:हिंदू धर्म में महिलाएं पति की लंबी आयु के लिए वट सावित्री व्रत रखती हैं। वट सावित्री व्रत हर साल ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को आता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं अखंड सौभाग्य के लिए व्रत रखती हैं। इस साल वट सावित्री व्रत 30 मई 2022, सोमवार यानी आज है। इस साल वट सावित्री व्रत के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग का भी निर्माण हो रहा है। इसलिए इस दिन का महत्व और बढ़ रहा है। मान्यता है कि इस योग में किए गए कार्य पूर्ण होते हैं। वट सावित्री पूजा के दिन सुहागिन महिलाएं सोलह श्रृंगार कर अखंड सौभाग्य की प्राप्ति और पति की लंबी उम्र के लिए बरगद के पेड़ की पूजा करती हैं।शास्त्रों के अनुसार बरगद के पेड़ को चिरंजीवी कहा जाता है, क्योंकि इस पेड़ में ब्रह्मा, विष्णु, महेश तीनों देवों का वास है।

जिन जातकों की कुंडली में शनि दोष है। शनि की महादशा, ढैया, साढ़ेसाती चल रही है ऐसे, जातक इस दिन शनि देव की विशेष पूजा-अर्चना कर दोष मुक्त हो सकते हैं। इस दिन की गई शनिदेव की पूजा-अर्चना, दान -पुण्य करने से शनि देव प्रसन्न होकर के यश, वैभव, सुख संपदा की वृद्धि तीव्रता से करेंगे। इस दिन गंगा स्नान, पितरों का तर्पण करने से पितृ दोष से भी मुक्ति मिलेगी।

अमावस्या पर प्रातःकाल से ही सर्वार्थ सिद्धि योग और सुकर्मा योग व्याप्त रहेगा। जो पूजा -पाठ का सैकड़ों गुना फल देगा। सबसे खास बात तो यह है कि इस दिन सूर्य, चंद्रमा और बुध शुक्र की वृषभ राशि में बैठकर त्रिर्ग्रही योग का निर्माण करेंगे। सूर्य, चन्द्रमा शुक्र की राशि में बैठने से दांपत्य जीवन में मिठास, सुख ,ऐश्वर्य में वृद्धि करेंगे और सूर्य -बुध एक साथ होने से बुधादित्य योग का निर्माण होगा। जो बेहद सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है।

वट वृक्ष की पूजन विधि

इस दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि से निवृत्त हो जाएं। घर के मंदिर में दीप प्रज्वलित करें। इस पावन दिन वट वृक्ष की पूजा का विशेष महत्व होता है। वट वृक्ष के नीचे सावित्रि और सत्यवान की मूर्ति को रखें। इसके बाद मूर्ति और वृक्ष पर जल अर्पित करें। लाल कलावा को वृक्ष में सात बार परिक्रमा करते हुए बांधें और व्रत कथा सुनें। इस दिन भगवान का अधिक से अधिक ध्यान करें।
साभार: