राँची कांके में तीन महिलाओं और एक पुरूष की बेरहमी से पिटाई करने वाले मुख्य आरोपी सहित दो गिरफ्तार,16 नामजद और अन्य अज्ञात पर मामला दर्ज..अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटी है पुलिस…

राँची।राजधानी राँची में कांके के सुकुरहुटू में तीन महिलाओं व एक पुरुष के साथ बेरहमी से मारपीट की गई थी। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद गुरुवार को कांके थाना की पुलिस ने पीड़ित महिलाओं के बयान पर 16 के विरुद्ध नामजद और अन्य अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज की थी। इस मामले में शुक्रवार को कांके थाना की पुलिस ने घटना के मुख्य आरोपी व सदर शफीक मंसूरी और एक अन्य आकिब मंसूरी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं अन्य नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। इन महिलाओं पर चोरी का आरोप लगाते हुए इनकी बेरहमी से पिटाई की गई थी। मामले में वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने संज्ञान लिया और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया।