Ranchi:शराबी पति से परेशान गर्भवती महिला पत्रकार ने खूद काे मारी गाेली,एक रायफल और 2 पिस्टल समेत 4 हथियार बरामद,पति हिरासत

–निजी काम से दिल्ली गए हैं महिला पत्रकार के सास-ससुर –बाॅडी बिल्डींग गैरेज का है काराेबार
–दिन के लगभग 9:30 बजे पति-पत्नी में शुरू हुआ था विवाद,अचानक खूद काे मार ली गाेली
–पुलिस बयान में बाेली-पति से विवाद के बाद वह खूद काे मारी गाेली

राँची।राजधानी राँची के रातू थाना क्षेत्र स्थित कटहल माेड़ के समीप रहने वाली एक महिला पत्रकार गुरूवार काे अपने ही घर में खूद काे गाेली मार ली।गाेली लगने के बाद घायल महिला पत्रकार अपने घर में ही गिर पड़ी। महिला पत्रकार का नाम संध्या कुमारी है जबकि शराबी पति का नाम जयंत सिंह है। संध्या 4 माह की गर्भवती है और वह लगातार अपने पति के प्रताड़ना से परेशान थी। पति अक्सर शराब पीकर घर में आता था और महिला पत्रकार के साथ मारपीट करते हुए गाली-गलाैज करता था। महिला पत्रकार के गाेली लगने की सूचना के बाद माैके पर पहुंची पुलिस ने एक रायफल,2 पिस्टल,एक एयर गन और गाेली के अलावा 3 खाेखा बरामद की है। पुलिस जांच में इस बात की जानकारी मिली है कि रायफल और एक पिस्टल का लाइसेंस महिला पत्रकार के ससुर हरि सिंह के नाम से है जबकि एक पिस्टल अवैध है। फिलहाल घायल महिला पत्रकार काे रिम्स में भर्ती कराया गया है जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

9 माह पहले हुई थी शादी,4 माह बाद से शुरू हाे गया था विवाद

बताया जाता है कि पत्रकार संध्या की शादी 9 माह पहले ही कटहल माेड़ निवासी जयंत सिंह के साथ हुई थी। संध्या फिलहाल 4 महीने की गर्भवती है। वह अपने पति के हरकत से परेशान हाे चुकी थी। पति से लगातार शराब छाेड़ देने की गुहार लगा रही थी लेकिन वह अपनी हरकत से बाज नहीं आ रहा था। शराब पीने के वजह से महिला पत्रकार का शादी के 4 माह बाद से ही पति के साथ विवाद शुरू हाे गया था। हालांकि लगातार वह अपने पति काे संभालने का प्रयास कर रही थी लेकिन पति अपनी हरकत से बाज नहीं आ रहा था। महिला पत्रकार द्वारा शराब छाेड़ने की नसीहत देने के बाद ही गुरूवार काे पति जयंत सिंह के साथ विवाद शुरू हुआ। इसके बाद वह घर में रखे पिस्टल से 3 गाेली चलाई। एक गाेली महिला पत्रकार के सिने में लगी जिसके बाद वह गंभीर रूप से घायल हाे गई।

मारपीट करता था पति,जान मारने का दिया था धमकी

पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद गाेलीकांड में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। फारेंसिंक टीम भी जांच के लिए सैंपल कलेक्ट किया है। फिलहाल महिला पत्रकार के पति जयंत सिंह काे हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है और विवाद के कारणों की जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है। पुलिस जांच में इस बात की जानकारी मिली है कि पति पहले भी विवाद के बाद पत्नी के साथ मारपीट कर चुका है। वहीं पति उसे जान से भी मारने की धमकी दी थी। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

इधर संध्या की माँ ने कहा 10 बजे संध्या की उससे मोबाइल पर बात हुई थी। उसने माँ को बताया था कि उसका पति उसके साथ मारपीट कर रहा है और कह रहा है कि तुम्हें गोली मार देंगे। तुम्हारे माँ-बाप कुछ नहीं कर पाएंगे। संध्या के माँ के अनुसार उनकी संध्या से मोबाइल पर बात हो रही थी,तभी वह बचाओ-बचाओ चिल्लाने लगी। इसके बाद उन्होंने तुरंत फोन काटकर अपने पति को फोन किया। उनके पति यानी संध्या के पिता उस वक्त टाटीसिलवे में थे। इसके बाद वे दोनों ऑटो से संध्या के ससुराल पहुंचे तो उन्हें बताया गया कि संध्या को गोली लगी है।