राँची के सात इंस्पेक्टर सहित 30 इंस्पेक्टर,3 सार्जेंट मेजर और 5 सार्जेंट का तबादला,पुलिस मुख्यालय ने जारी किया आदेश

राँची।झारखण्ड के डीजीपी अजय कुमार सिंह के आदेशानुसार विभिन्न जिलों में स्वीकृत पद से अधिक पदस्थापित पुलिस इंस्पेक्टर,सार्जेंट मेजर और सार्जेंट की ट्रांसफर.पोस्टिंग हुई है।कुल 38 में से 30 पुलिस इंस्पेक्टर, तीन सार्जेंट मेजर और पांच सार्जेंट का तबादला हुआ है।जिमसें राजधानी राँची के सात इंस्पेक्टर भी शामिल है।इस संबंध में पुलिस उप महानिरीक्षक (कार्मिक) की ओर से आदेश जारी हुआ है।

जिनका ट्रांसफर पोस्टिंग हुआ है:

★पु.नि.राजीव रंजन लाल राँची जिला बल से चाईबासा जिला बल

★पु.नि.अहमद अली राँची जिला बल से अपराध अनु.विभाग,राँची

★पु.नि.रमेश कुमार सिंह राँची से सीटीसी मुसाबनी

★पु.नि.राजेश कुमार सिन्हा राँची से अपराध अनु.विभाग,राँची

★पु.नि.सपन कुमार महथा राँची से गोड्डा जिला बल

★पु.नि.राजीव कुमार राँची से देवघर जिलाबल

★पु.नि.नवल किशोर प्रसाद राँची से अपराध अनु.विभाग,राँची

★पु.नि.राजेश प्रसाद रजक खूँटी जिलाबल से अपराध अनु.विभाग, राँची

*पु.नि.सुकांत त्रिपाठी खूँटी से देवघर जिलाबल

★पु.नि.जयदीप टोप्पो खूँटी से भ्र.नि.ब्यूरो,राँची

★पु.नि.नित्यानंद महतो जमशेदपुर जिलाबल से अपराध अनु.विभाग,राँची

★पु.नि.अरविंद कुमार जमशेदपुर जिलाबल से गढ़वा जिला बल

★पु.नि.कृष्ण मुरारी सरायकेला जिला बल से देवघर जिला बल

★पु.नि.अमित कु. गुप्ता लातेहार से साहेबगंज जिला बल

★पु.नि.नीरज कुमार सिंह हजारीबाग जिला बल से एटीएस राँची

★पु.नि.गणेश कुमार सिंह हजारीबाग से भ्रष्टा.नि.ब्यूरो,राँची

★पु.नि.मनोज कुमार सिंह हजारीबाग जिला बल से जेपीए,हजारीबाग

★पु.नि.ललित कुमार हजारीबाग से सीटीसी,मुसाबनी

★पु.नि.अजय कुमार सिंह कोडरमा जिला बल से अपराध अनु. विभाग, रांची

★पु.नि.राजेश कुमार रामगढ़ जिला बल से भ्र.नि. ब्यूरो,रांची

★पु.नि.विपिन कुमार रामगढ जिलाबल से अपराध अनु. विभाग,रांची

★पु.नि.विद्या शंकर रामगढ़ से सिमडेगा जिला बल

★पु.नि.जयगोविंद प्रसाद गुप्ता बोकारो जिला बल से सिमडेगा जिला बल

★पु.नि.सुधीर सुरीन बोकारो जिला बल से रेल,धनबाद

★पुनि मोरुस्तम बोकारो जिला बल से अपराध अनु. लविभाग, रांची

★पु.नि.अजय प्रसाद बोकारो जिला बल से अपराध अनु. विभाग, रांची

★पु.नि.देवव्रत पोद्दार दुमका जिला बल से पलामू जिला बल

★पु.नि.सुरेंद्र रविदास पाकुड़ जिला बल से भ्र.नि.ब्यूरो, रांची

★पु.नि.सुरेश प्रसाद जामताड़ा से एटीएस,रांची

★परि.प्रवर सुशांत कुमार लातेहार जिला बल से भ्र.नि. ब्यूरो,रांची

★परि. प्रवर अजीत कुमार चौबे हजारीबाग जिला बल से साहेबगंज जिला बल

★परि.प्रवर मंटू यादव चाइबासा जिलाबल से रामगढ़ जिला बल

★परिचारी गौतम कुमार लातेहार जिला बल अपराध अनु. विभाग, रांची

★परिचारी संतोष कुमार लातेहार जिला बल जमशेदपुर जिला बल

★परिचारी दीपक टोप्पो हज़ारीबाग जिलाबल से जेपीए, हजारीबाग

★परिचारी कामेश्वर कुमार रजक गिरिडीह जिला बल से साहेबगंज जिला बल

★परिचारी सुदीप्त कुमार मंडल गिरिडीह जिला बल से विशेष शाखा,रांची

डीजीपी ने सार्जेंट मेजर को हटाया

इधर,साहिबगंज एसपी अनुरंजन किस्पोट्टा की रिपोर्ट पर डीजीपी अजय कुमार सिंह ने साहिबगंज में सार्जेंट मेजर के पद पर पदस्थापित विधान चंद्र शर्मा को हटा दिया है।उनका तबादला सीटीसी मुसाबनी में किया गया है। डीजीपी के आदेश पर डीआईजी कार्मिक ने इससे संबंधित आदेश बुधवार को जारी कर दिया है।पुलिस अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार सार्जेंट मेजर एसपी के निर्देश का सही तरीके से अनुपालन नहीं कर रहे थे। जिसके कारण काम में परेशानी उत्पन्न हो रही थी। इस वजह से उन्हें प्रशासनिक दृष्टिकोण से हटाने से संबंधित अनुशंसा पुलिस मुख्यालय से की गयी थी।