बड़ी खबर: राजधानी से पीएलएफआई के आधा दर्जन उग्रवादी हुए गिरफ्तार, कार्रवाई जारी

राँची। राजधानी राँची में बड़ी वारदात को अंजाम देने से पहले पीएलएफआई संगठन से जुड़े आधा दर्जन उग्रवादी गिरफ्तार हुआ है। सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार राँची एसएसपी सुरेंद्र झा के निर्देश पर राँची पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए इन सभी उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है की पीएलएफआई से जुड़े इन उग्रवादियों के पास से कई हथियार भी बरामद हुआ है। हालांकि उग्रवादियों के गिरफ्तारी की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार हुए उग्रवादी राँची में किसी बड़ी अपराधिक घटना का अंजाम देने के किराये के मकान में रह रहा था और फिराक में थे किसी की हत्या करने के लिये, लेकिन इससे पहले राँची पुलिस की टीम ने सभी को गिरफ्तार कर लिया है इन सभी उग्रवादियों की गिरफ्तारी राँची के अलग अलग जगहों से हुई है। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार हुए उग्रवादियों के निशानदेही पर कारवाई करने में जुटी हुई है। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार एक जगह से उग्रवादी के पास से एक पिस्टल और करीब 25 से 30 गोली बरामद किया है वहीं निशानदेही पर दूसरे जगह भी हथियार बरामद हुई है।