Ranchi:स्कूल के पास बेच रहे थे ड्रग्स, ब्राउन शुगर के साथ तीन पैडलर्स गिरफ्तार..

 

राँची।पर्व त्योहार को देखते हुए राजधानी राँची में नशे के तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में राँची के सदर थाना क्षेत्र से तीन ड्रग्स पैडलर्स को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया गया है। राँची शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में मादक पदार्थों के विरुद्ध कार्रवाई को लेकर कई टीमें काम कर रही हैं। इसी बीच शनिवार को यह सूचना मिली कि राँची में सदर थाना क्षेत्र के मनन विद्या स्कूल के पास कुछ तस्कर ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री कर रहे हैं। इसी सूचना के आधार पर एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर सिटी एसपी पारस राणा ने एक टीम का गठन कर अचानक छापेमारी की गई।

इस छापामारी टीम के द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर मनन विद्या स्कूल के पास से तीन व्यक्ति विक्रम नायक, महेश कुशवाहा उर्फ सनोज दांगी और अमर लकड़ा को बाउन शुगर की खरीद-बिकी करते हुए पकड़ा गया।इनके पास से एक बाइक को भी जब्त किया गया है। इन तीनों की तलाशी के क्रम में 29.20 ग्राम ब्राउन शुगर और खरीद-बिकी करने का सामान बारामद हुआ।

गिरफ्तार तस्करों के पास से सिल्वर फॉयल में लपेटा छोटे-छोटे 09 पुड़िया और प्लास्टिक के पाउच में ब्राउन शुगर, जिसका कुल वजन 29.20 ग्राम,इलेक्ट्रानिक वजन मशीन- 02,तीन अलग-अलग कंपनी के स्मार्ट मोबाइल फोन,एक मोटरसाइकिल (पल्सर 220), 2500 कैश और बाट- 200 ग्राम का एक बरामद किया गया है।

सिटी एसपी पारस राणा ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्तियों से पूछताछ करने पर यह जानकारी मिली है कि सभी चतरा से ब्राउन शुगर लाकर उसे पुड़िया में भरकर रामगढ़ और राँची में बेचा करते थे।गिरफ्तार ड्रग्स पैडलर्स ने पुलिस के सामने यह खुलासा किया है कि वे लोग 500 से लेकर 700 में एक पुड़िया ब्राउन शुगर बेचा करते थे। ब्राउन शुगर की तस्करी के लिए वह स्कूटी और बाइक का प्रयोग किया करते थे।

error: Content is protected !!