Ranchi:राजधानी के पॉश इलाके में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, करीब 30 लाख की जेवर समेत अन्य समान की चोरी

राँची।राजधानी में स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह में चोरों की नजर बंद घर पर है।जहां तीन बजे के बाद आम लोगों को पुलिस की जांच से परेशानी होती है वहीं चोर बेधड़क बन्द घर खोज कर चोरी कर रहे हैं।राजधानी राँची के सबसे पॉश इलाका माना जाने वाले अशोक नगर एरिया में चोरों ने अपना निशाना बनाया है और 30 लाख की जेवर समेत अन्य समान की चोरी कर फरार हो गए।यह घटना अरगोड़ा थाना क्षेत्र स्थित सेंट्रल अशोका, अशोक कुंज, अशोक नगर रोड नम्बर 3 के सामने हुई है। जहां चोर ने नीरज कुमार सिंह के घर का ताला तोड़कर करीब तीस लाख की संपत्ति की चोरी कर फरार हो गए।घटना की सूचना मिलने पर सोमवार की रात पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

बताया जा रहा है कि नीरज कुमार सिंह अपने पिता के श्राद्ध में अपने पूरे परिवार के साथ रामगढ़ गए हुए है. इसी बीच चोरों ने बंद घर को निशाना बनाते हुए लाखों की चोरी कर लिया। नीरज कुमार से बात करने पर उन्होंने बताया कि करीब 30 लाख रूपया के जेवर समेत अन्य सामान की चोरी हुई है रविवार की हुई क्योंकी सोमवार रात करीब 8:00 बजे घटना की जानकारी इन्हें पड़ोसी ने दी है।

पड़ोसी ने दी घटना की जानकारी:

नीरज कुमार सिंह को उसके पड़ोसियों ने फोन कर जानकारी दी कि उनके घर का ताला टूटा हुआ है और घर का लाइट बंद है. जिसके बाद नीरज कुमार ने राँची में रहने वाले अपने संबंधियों को घटना की जानकारी दी. मौके पर लोग पहुंचे तो देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है और सारा सामान बिखरा हुआ है।घटना की जानकारी पुलिस को दी गई. घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंच कर मामले की छानबीन में जुटी हुई है।