गुमला:युवक ने महिला को इसलिए गोली मार दी कि महिला का आरोपी युवक के पिता से अवैध सम्बंध है ! घायल महिला को रिम्स रेफर किया,पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी में जुटी है

गुमला।झारखण्ड में गुमला शहर के डीएसपी रोड स्थित बड़ाइक मुहल्ला निवासी एक महिला के घर में घुसकर एक युवक ने गोली मार दी।गोली महिला के छाती में मारी है।जिससे महिला गम्भीर रूप से घायल है।वहीं जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया।गोली छाती में फंसी हुई है।उसे राँची रिम्स रेफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि अवैध संबंध को लेकर महिला को गोली मारी गयी है।गोली लगने के बाद घायल महिला बेहोश होने से पहले बताया कि उसे सीटू सिंह के बेटे ने गोली मारी है।गोली मारने से पहले हमलावर ने कहा कि मेरे पिता से संबंध रखना नहीं छोड़ रही हो। इसलिए तुम्हें अब जिंदा नहीं रहने देंगे।यह कहते हुए गोली मारकर हमलावर भाग गया। भागने के क्रम में हमलावर का चप्पल वहीं पास छूट गया है।

बताया जा रहा है कि महिला किराये के घर में रहती है।उसके पति का निधन वर्षों पहले हो गया है।इसके बाद सीटू सिंह नामक व्यक्ति से उसका संबंध है।महिला हड़िया-दारू बेचती है और दूसरों के घर काम करती है। वहीं,घायल महिला के बेटे ने बताया कि उसकी माँ की तुकई गांव निवासी सीटू सिंह से अवैध संबंध था।सीटू सिंह का बेटा मेरी माँ को गोली मारा है।वह मेरी माँ को अपने पिता से अवैध संबंध खत्म करने की बात कहकर गोली मारकर भाग गया।जिससे वह घायल हो गयी।इधर घटना की सूचना पर एसडीपीओ मनीषचंद्र लाल और थानेदार विनोद कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे।घायल महिला का घर सड़क से करीब 100 फीट अंदर है। इस कारण वहां तक गाड़ी नहीं घुसी।अंत में थानेदार ने तत्परता दिखाते हुए महिला को रिक्शा में बैठाकर सड़क तक लाये।इसके बाद तुरंत पुलिस गाड़ी से महिला को गुमला अस्पताल ले जाया गया।जहां गोली निकालने वाले डॉक्टर नहीं था। इस कारण महिला को राँची रिम्स भेज दिया गया।