कोचिंग चलाने वाली महिला ने दी थी शिक्षक शिवप्रसाद की हत्या की सुपारी,महिला सहित चार गिरफ्तार

राँची।राजधानी राँची में 2018 में हुई शिक्षक शिव प्रसाद की हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए राँची पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित चार को गिरफ्तार कर लिया है। शिव प्रसाद की हत्या 07 जुलाई 2018 को देर शाम लालपुर सब्जी बाजार के पास अज्ञात अपराधकर्मी द्वारा गोली मारकर की गई थी। हत्या के बाद लालपुर थाने में कांड 242/18 दर्ज किया गया था। इस मामले में राँची पुलिस चार साल से अनुसंधान कर रही थी। लेकिन सुराग नहीं मिल रहा था। एक बार नए सिरे से वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर टीम गठित कर सिटी डीएसपी दीपक कुमार ने अनुसंधान शुरू किया।अनुसंधान में हत्याकांड का अहम सुराग मिला।उसके बाद सिटी डीएसपी दीपक कुमार ने जाँच को आगे बढाते गया।जिससे बड़ी कामयाबी मिली है।सभी अभियुक्तों को पुलिस ने लालपुर से गिरफ्तार किया। इस घटना में प्रयुक्त हथियार देशी पिस्तौल को बरामद किया गया है।

इनकी हुई गिरफ्तारी
–अशोक लकड़ा उर्फ लादु लकड़ा उम्र 41 वर्ष पिता मगन लकड़ा लालपुर राँची
–कृष्णा प्रसाद उम्र 30 वर्ष पे. वासुदेव प्रसाद जिला भागलपुर , वर्तमान नगड़ाटोली राँची
–रोहित सिंह बरियातु रोड, लालपुर
–श्वेता मालानी उम्र 49 वर्ष,पति मूलचंद मालानी,लालपुर

श्वेता मलानी ने बनाई थी हत्या की योजना

श्वेता मालानी मृतक शिक्षक शिव प्रसाद साहु की हत्या की योजना बनाई थी। हत्या कोचिंग की प्रतिस्पर्धा में हुई। इसमें श्वेता का साथ कृष्णा ने दिया। हत्या के लिए अशोक लकड़ा उर्फ लादु लकड़ा और रोहित सिंह को सुपारी दी गई। कृष्णा और इनके दो सहयोगी आशोक एवं रोहित के द्वारा मृतक शिव प्रसाद के आने जाने के रास्ते को रेकी कर गोली मारकर हत्या की गई। 07 जुलाई 2018 को मृतक शिव प्रसाद साहू जब डिसलरी पुल के पास से गुजर रहे थे इसी क्रम में रेकी करते हुए कृष्णा, अशोक और रोहित वहां पहुॅचे। मौका देखकर रोहित के द्वारा मृतक शिवप्रसाद साहु की शिप्रा गर्ल्स हॉस्टल लालपुर के सामने गोली मारकर हत्या कर दी गई।

ये थे गिरफ्तारी टीम में शामिल

–दीपक कुमार,पुलिस उपाधीक्षक,नगर राँची
–पुनि राजीव कुमार थाना प्रभारी लालपुर
–पुअनि सुनील कुमार पाण्डेय लालपुर थाना
–पुअनि मजीद आलम लालपुर थाना
–आरक्षी भीम मुर्मू लालपुर थाना
–आरक्षी अमर टोप्पो लालपुर थाना