नवरात्र 2022:नवरात्र का छठा दिन,माँ दुर्गा के छठे स्वरूप माँ कात्यायनी की पूजा,आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं..

Maa Katyayani: हिंदुओं के लिए शारदीय नवरात्रि का बहुत महत्व है।नवरात्रि के 9 दिनों तक मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा की जाती है और माता को प्रसन्न करने के लिए व्रत रखा जाता है। इस दौरान दुर्गा सप्तशती का पाठ भी किया जाता है।हिंदू पंचांग के अनुसार आज नवरात्रि का छठा दिन है। इस दिन कात्यायनी माता की उपासना की जाती है।कहा जाता है कि ऋषि कात्यायन की पुत्री के रूप में प्रकट होने के कारण देवी के इस स्वरूप का नाम कात्यायनी पड़ा।इन्हें युद्ध की देवी माना जाता है। इनकी चार भुजाएं हैं।इनकी एक भुजा में तलवार है और एक भुजा में कमल है।अन्य दो भुजाओं में वरदमुद्राएं में है।उनके गले में सफेद फूलों की माला है।मां कात्यायनी को प्रसन्न करने के लिए आप कुछ मंत्रों का जाप कर सकते हैं।