रामगढ़:घर में मिला 50 किलो प्रतिबंधित मांस,घर से बेचने की तैयारी में थे तस्कर, खरीदार और तस्करी करने वाले पुलिस को चकमा देकर फरार…

रामगढ़।जिले के कुजू में पुलिस ने 50 किलो प्रतिबंधित मांस के बरामद किया है। कुजू पुलिस ने करमा इलाके से यह प्रतिबंधित मांस बरामद किया है। मौके से दो बाइक ज़ब्त की गयी है। प्रतिबंधित मांस की तस्करी करने वाले लोग पुलिस को देखकर भाग गये।इस सम्बन्ध में कुजू ओपी प्रभारी धनंजय प्रसाद को गुप्त सूचना मिली की करमा मोहल्ला में एक आवास में भारी मात्रा में प्रतिबंधित मांस आपूर्ति करने की योजना है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त आवास में छापामारी की। छापामारी के दौरान पुलिस ने आवास के एक कमरे से लगभग 50 किलो का प्रतिबंधित मांस बरामद किया। मौके से बाइक संख्या जेएस 09 ए वाई 4024 व जेएच 24 बी 2260 ज़ब्त किया। वहीं पुलिस को देखते ही मांस के बेचने वाले और खरीदार पुलिस को चकमा देकर घर के पीछे से फरार हो गए। इस संबंध में कुजू ओपी प्रभारी धनंजय प्रसाद ने कहा कि मामले को लेकर जांच की जा रही है। दोषियों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश में है कि कब से यहां प्रतिबंधित मांस का कारोबार चल रहा था। बाइक के मालिकों की पहचान की जा रही है साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि घर किसका है। घर में मांस तीन बोरे और एक झोले में रखा था। कहीं और से इस मांस को मंगाये जाने की आशंका है यहां से इसे बेचा जा सकेगा। प्रतिबंधित मांस असल में किसका है यह जांच का विषय है लेकिन अधिकारियों ने कहा प्रथम दृष्टया यह मांस प्रतिबंधित लग रहा है।