रामगढ़ में झारखण्ड डेंटल संगठन का दूसरा राज्यस्तरीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया था….

रामगढ़।बीते दिनों रामगढ़ शहर के सिद्धि विनायक होटल में झारखंड डेंटल संगठन का दूसरा राज्य स्तरीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन रामगढ़ के प्रसिद्ध दन्त चिकित्सक डॉ अभिषेक कुमार के अध्यक्षता में किया गया। संगठन के अध्यक्ष केंद्रीय अध्यक्ष डॉ राज़ुद्दीन एवं संयोजक सचिव डॉ राजन कुमार सिंह ने बताया कि जीडीएस का यह दूसरा राज्य स्तरीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन संगठन के रामगढ़ शाखा के द्वारा आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में राज्य भर से सैकड़ो की संख्या में दन्त चिकित्सक आए थे। कॉन्फ्रेंस में स्पीकर के तौर पर राज्य के प्रसिद्ध दन्त चिकित्सक डॉ ओम प्रकाश, डॉ हर्ष प्रियंक एवं डॉ प्रेम भूषण उपस्थित हुए। कॉन्फ्रेंस की का शुभारंभ स्पीकर एवं अन्य पदाधिकारियों के द्वारा विधिवत दिप प्रज्वलित कर किया गया। जेडीएस के इस राज्यस्तरीय कॉन्फ्रेंस में जीडीएस के रामगढ़ शाखा के अध्यक्ष डॉ मनीष केसरी के साथ-साथ संगठन के अन्य पदाधिकारी जैसे डॉ राहुल कुमार शर्मा, डॉ अख्तर, डॉ अमरेश कुमार गिरी, डॉ शैलेंद्र व अन्य दन्त चिकित्सक उपस्थित थे।