झारखण्ड के आईपीएस अफसरों की संपत्ति देश के कोने-कोने तक फैला है, करोड़ों की है जमीन और फ्लैट

 

117 आइपीएस अफसरों ने अब तक सौंपा है संपत्ति का ब्योरा

कई अफसरों ने अपनी संपत्ति की वर्तमान कीमत का नहीं किया है उल्लेख

राँची।झारखण्ड कैडर के आइपीएस अफसरों के धन संपत्ति का साम्राज्य देश के कोने-कोने तक फैला हुआ। तमिलनाडू से पंचकुला,पंजाब से यूपी, बिहार से झारखण्ड में इन अफसरों की धन संपत्ति है। इन अफसरों के पास करोड़ों के घर-फ्लैट के साथ जमीन भी है। दिल्ली में कार्मिशियल शॉप भी है। इससे उन्हें तीन लाख तक की सालाना इनकम भी होती है। 31 जनवरी 2026 तक झारखण्ड कैडर के 117 अफसरों से अपनी संपत्ति का ब्योरा सौंप दिया है। कई अफसरों ने अपनी संपत्ति की वर्तमान कीमत का भी उल्लेख नहीं किया है।

जानिए किस आइपीएस के पास कितनी है संपत्ति

प्रशांत सिंह
–लखनऊ गोमतीनगर में 550 वर्गमीटर जमीन, वर्तमान कीमत चार लाख रुपए
–कानपुर साकेत नगर में 3200 वर्गफीट में घर, वर्तमान कीमत, 35 लाख रुपए
–नोएडा में 2000 वर्गफीट में फ्लैट,वर्तमान कीमत 45 लाख, इससे सालाना आय तीन लाख रुपए
–राँची के अशोकनगर में 8400 वर्गफीट जमीन, वर्तमान कीमत2.25 करोड़
संपत मीणा
• राँची सांगा कांके में 7820 वर्गफीट जमीन
• खूंटी में 0.65 एकड़ जमीन
• कांके में जमीन
संजय आनंदराव लाटकर
• महाऱाष्ट्र नानेद में 3600 वर्गफीट में घर, वर्तमान कीमत 1.52 करोड़
• महाऱाष्ट्र नानेद में 6600 वर्गफीट में घर, वर्तमान कीमत-1,77 करोड़
• महाऱाष्ट्र नानेद में 4975 वर्गफीट में घर
• महाऱाष्ट्र नानेद में 875 वर्गफीट में घर
• महाऱाष्ट्र नानेद में 6.62 हेक्टेयर जमीन, वर्तमान कीमत 62 लाख
• महाऱाष्ट्र नानेद में 5.60 हेक्टेयर जमीन, वर्तमान कीमत 45 लाख
• महाऱाष्ट्र नानेद में 2.21 हेक्टेयर जमीन, वर्तमान कीमत 19 लाख
• महाऱाष्ट्र नानेद में 5.37 हेक्टेयर जमीन, वर्तमान कीमत 32 लाख
• महाऱाष्ट्र नानेद में 22 हजार वर्गफीट जमीन, वर्तमान कीमत15.60 लाख
• राँची में 7830 वर्गफीट जमीन, वर्तमान कीमतः 12 लाख
• लातुर में 4800 वर्गफीट जमीन, वर्तमान कीमत 20 लाख
• पुणे में घर- वर्तमान कीमत 1.12 करोड़
• थाने में 1250 वर्गफीट जमीन, वर्तमान कीमतः 2.02 करोड़
नवीन कुमार सिंह
• धनबाद में 4910 वर्गफीट जमीन
•  राँची के कांके में 18 डिसमिल जमीन
• राँची में 12.39 डिसमिल जमीन
• नोएडा में 1650 वर्गफीट में फ्लैट
• हजारीबाग में 3200 वर्गफीट जमीन
• पिठोरिया में 272.91 वर्गफीट जमीन
आशीष बत्रा
• राँची में सांगा में रेसिडेंशियल प्लॉटः वर्तमान कीमत 12 लाख रुपए
• हरियाणा पंचकुला में 220 वर्गमीटर में घर, वर्तमान कीमत 1.10 करोड
• पंजाब में 504 वर्ग यार्ड जमीन, वर्तमान कीमत 4.33 करोड़
• मध्यप्रदेश भोपाल में 4.05 हेक्टेयर जमीन
सुमन गुप्ता
• राँची अरगोड़ा में जमीन, वर्तमान कीमत एक करोड़
• राँची अरगोड़ा में घर, वर्तमान कीमत 70 लाख
टी कंडासामी
• तमिलनाडू में थ्री बीएचके फ्लैट, वर्तमान कीमत 1.10 करोड़
प्रिया दूबे
• साउथ दिल्ली में 1428 वर्गफीट में फ्लैट, वर्तमान कीमतः 1.20 करोड़
• डिफेंस कॉलोनी दिल्ली में कॉमर्शियल शॉप, 850 वर्गफीट, वर्तमान कीमत 1.50 करोड़
• राँची के अरगोड़ा में घर, वर्तमान कीमतः 1.90 करोड़
• भोजपुर बिहार में 15 एकड़ जमीन, वर्तमान कीमतः 1.5 करोड़
• राँची के सांगा में जमीन
• राँची के बरियातू में फ्लैट, 2000 वर्गफीट, वर्तमान कीमतः 70 लाख
मनोज कौशिक
• राँची के कांके में जमीन
• हरियाणा के गुरुग्राम में फ्लैट
साकेत कुमार सिंह
• राँची के कांके में जमीन
• बिहार के गया में 40 बीघा जमीन
• गया में जमीन
• गया में घर
• राँची के सांगा में 18 डिसमिल जमीन
• राँची के बोड़या में जमीन
• नोएडा में फ्लैट
• राँची में 4 बीएचके फ्लैट
अखिलेश झा
• राँची के बोड़ेया में 2880 वर्गफीट जमीन, वर्तमान कीमत 35 लाख
• राँची के नगड़ी में 11.10 डिसमिल जमीन, वर्तमान कीमत 40 लाख
• राँची के नगड़ी में घर, वर्तमान कीमत 1.35 करोड़
• बिहार के दरभंगा में तीन बीघा जमीन, वर्तमान कीमत 15 लाख
• दरभंगा में घर- वर्तमान कीमत 20 लाख
सुनील भास्कर
• हेहल राँची में फ्लैटः वर्तमान कीमतः 1.15 करोड़
अनुप बिरथरे
• यूपी के ललितपुर में कृषि जमीनः वर्तमान कींमत 1.50 करोड़
• यूपी के ललितपुर में घर, वर्तमान कीमत 40 लाख
• राँची के बोड़या में 13 डिसमिल जमीनः वर्तमान कीमत 95 लाख
• कांके में 29.79 डिसमिल जमीन, वर्तमान कीमत 35 लाख

अन्य का अपडेट खबर बाद में किया जायेगा…

error: Content is protected !!