यौन शोषण के आरोपी डीएवी कपिलदेव स्कूल के प्रिंसिपल फरार,पुलिस कई जगहों पर कर रही छापेमारी,पीड़िता का बयान कोर्ट में दर्ज

राँची।राजधानी राँची में यौन शोषण की एफआइआर दर्ज होने के बाद राँची के डीएवी कपिलदेव स्कूल के प्राचार्य मनोज कुमार सिन्हा फरार हो गए। अरगोड़ा थाने की पुलिस ने गुरुवार एजी कॉलोनी उपकार नगर स्थित प्राचार्य के आवास पर छापेमारी की। लेकिन आरोपी फरार मिला। उनका मोबाइल 36 घंटे से बंद है। प्राचार्य से न तो पुलिस संपर्क कर पा रही है और न ही अन्य लोग संपर्क कर पा रहे। इस वजह से पुलिस उसे ट्रेस भी नहीं कर पा रही है।

वहीं पुलिस ने गुरुवार को पीड़िता का न्यायालय में सीआरपीसी 164 के तहत बयान दर्ज कराया। पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में बताया है कि आरोपी उसे वाट्सएप पर पोर्न वीडियो भेजता था। अश्लील मैसेज भी भेजा करता था। उससे वीडियो देखने की बात पूछा करता था। यहां तक कि ब्लड प्रेशर जांचने के लिए कमरे में बुलाकर उसके प्राइवेट पार्ट को गलत नीयत से छूता था। उसके गेस्ट हाउस में आरोपी ने उसके कपड़े फाड़ दिए और गलत हरकत की थी। पीड़िता के अनुसार आरोपी प्राचार्य उसे अक्सर शारीरिक संबंध बनाने के लिए प्रताड़ित करता था। वाट्सऐप पर पोर्न वीडियो भेजकर अगले दिन पीड़िता से वीडियो देखने की बात पूछता था।

न्यूड वीडियो होकर वीडियो चैट का बनाता था दबाव

पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि आरोपित प्राचार्य उसे न्यूड वीडियो काल करने का दबाव बनाता था। लेकिन पीड़िता ऐसा करने से इंकार कर देती थी। आरोपी स्कूल में पीड़िता के शरीर को भी छूता था। खाली वक्त पर व्हाट्सएप चैट या काल करने का दबाव भी बनाता था। इससे संबंधित कई सबूत पुलिस को सौंपा है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही।