#jharkhand:तमाड़ थाना क्षेत्र में 11 नवंबर को हुई लालू सिंह मुंडा की हत्याकांड का खुलासा;पुलिस ने मृतक के भाई को गिरफ्तार किया।

राँची।जिले के तमाड़ थाना क्षेत्र के रुगड़ी गांव में 11 नवंबर को हुई लालू सिंह मुंडा की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने मामले मे आरोपी वनमाली सिंह मुंडा को गिरफ्तार किया है। बुंडू एसडीपीओ अजय कुमार के अनुसार लालू और वनमाली दोनों सगे भाई हैं। दोनों के बीच जमीन विवाद को लेकर रंजिश थी। इस बीच बीते 11 नवंबर को वनमाली और लालू सिंह मुंडा में मारपीट हुई।

इसमें लालू की मृत्यु हो गई। इसके बाद वनमाली सिंह मुंडा फरार हो गया।एसडीपीओ अजय कुमार ने बताये की वरीय पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र कुमार झा के निर्देश पर एक टीम का गठन कर आरोपी को धर दबोचा गया। मामले की जानकारी देते हुए उन्होंने ने बताया कि वनमाली का आपराधिक इतिहास रहा है और वह पूर्व में भी जेल जा चुका है। तमाड़ इलाके में हुई डकैती की घटना में वनमाली शामिल था।

ऐसे हुई थी घटना

बीते 11 नवंबर 2020 की सुबह वनमाली सिंह मुंडा अपने घर में बैठकर खाना खा रहा था। उसी दौरान लालू सिंह मुंडा बाजार से आया और वनमाली सिंह मुंडा से कहने लगा कि तुमने मेरे हिस्से की सारी जमीन हड़प ली है और मेरी पत्नी से भी तुम गलत हरकत करते हो।इसी बात को लेकर वनमाली और लालू सिंह मुंडा के बीच मारपीट होने लगी। मारपीट के दौरान वनमाली ने लालू को पटक कर उसकी छाती पर लात से मारने लगा। इससे लालू घायल हो गया था। कुछ ही देर में लालू की घटनास्थल पर मौत हो गई थी। लालू की मौत के बाद बनवाली सिंह मुंडा मौके से फरार हो गया था। इसे बाद में पुलिस ने छापेमारी कर गिरफ्तार किया है।