चुटिया थाना में भगवान भोलेनाथ का चमत्कार:वर्षों पहले गुंबद से त्रिशूल टूट नीचे गिरा,लेकिन जमीन पर नहीं पहुंचा,दूसरे गुंबद को फाड़ कर जा घुसा.

-भोलेनाथ की अद्भुत लीला

भगवान के चमत्कार को देखने पहुंच रहे हैं लोग

रोहित सिंह,राँची
राँची।शिवरात्रि आने वाली है। भगवान भोलेनाथ को कहा गया है कि उनकी लीला अपरंपार है। ऐसा ही कुछ अजीबो गरीब लीला भगवान के ही मंदिर में हुआ है। ये शिव मंदिर कही और नही चुटिया थाना के परिसर में है।जहां भगवान की अद्भुत लीला को वर्षों बाद लोग देख आश्चर्यचकित है। शिव मंदिर में एक गुंबन्द है। जिसपर भगवान भोलेनाथ का त्रिशूल लगा हुआ था। वह त्रिशूल तेज हवा में कभी टूट गया होगा। लेकिन भगवान भोलेनाथ का यह त्रिशूल जमीन पर नहीं गिरा। वह त्रिशूल उस गुंबद के नीचे बने एक छोटे गुंबद पर जा गिरा और उसपर घस गया। जबकि वह गुम्बद भी सीमेंट से बना पक्का गुम्बद है। भगवान की इसे लीला ही कहेंगे कि भगवान ने अपने त्रिशूल को जमीन पर नहीं गिरने दिया।

वर्षों से है यह शिव मंदिर लेकिन वर्ष 2021 में जब साफ सफाई होने लगी तब मिली जानकारी

इस चमत्कारिक त्रिशूल के बारे में तब जानकारी मिली जब फरवरी महीने में थाना प्रभारी चुटिया रवि ठाकुर मंदिर की साफ सफाई कराने लगे। शिवरात्रि के आने से पहले मंदिर का रंग रोगन का कार्य कराया जा रहा है। उसी दौरान यह आश्चर्य चकित करने वाली बात सामने आई। जब सभी लोगों ने इस पर ध्यान दिया तो वे भी हैरान रह गए कि भगवान भोलेनाथ की ही यह लीला है कि उन्होंने अपने त्रिशूल को जमीन पर नहीं गिरने दिया।

आ रहे हैं भक्त देखने या आश्चर्यचकित लीला

चुटिया थाना क्षेत्र के आसपास के लोगों को जब इस बात की जानकारी मिले तो इस अद्भुत और आश्चर्यजनक चीज को देखने के लिए लोग आ रहे हैं। यह शिव मंदिर को बहुत ही चमत्कारिक बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि भगवान के इस मंदिर में जो व्यक्ति भी मुराद मांगेगा वह जरूर पूरा होगा। क्यों किया भगवान का अद्भुत मंदिर है।