Jharkhand:पुलिस ने युवक का शव नाला से बरामद किया,परिजन ने एक व्यक्ति पर हत्या का आरोप लगाया है।

चतरा: हंटरगंज के करमाली नाला से गुरुवार को एक युवक का शव बरामद किया गया। घटना की सूचना के बाद पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया और मामले की जांच में जुट गई है। इधर, युवक की पत्नी ने सलैया गांव निवासी एक व्यक्ति पर हत्या का आरोप लगाया है।

मृतक की पहचान देवचंद भारती का पुत्र विजय भारती (30) के रूप में की गई। वो कदवा टोला के तेलयोना का रहने वाला था। घटना की सूचना के बाद मृतक की पत्नी ने हत्या का आरोप सलैया गांव निवासी अकल भुइयां पर लगाया है। मृतक की पत्नी ने बताया कि दो साल पहले घर बनाने के लिए अकल ने विजय से 7000 रुपए लिए थे। रुपए देने के लिए अकल ने विजय को अपने घर बुलाया था। इसके बाद गुरुवार को नाले से उसकी लाश मिली।