#CORONA BREAKING:लगातार दूसरे दिन कोरोना बिस्फोट हुआ है,आज अभीतक 738 नए कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई है।राज्य का आंकड़ा 12 हजार पार..

राँची।झारखण्ड में कोरोना का कहर जारी है।हर गली,मुहल्लें गांव शहर तक कोरोना ने दस्तक दी है।कोरोना वायरस से हर दिन सैकड़ो लोग चपेट में आ रहा है।आज शनिवार को रात 10 बजे तक राज्य में 738 कोरोना पॉजिटीव की पुष्टि हुई है।जिसमे राँची से फिर 100 पार कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।

आज राज्य में 738 में से जहां राँची से 139, बोकारो से 5, चतरा से 3, देवघर से 161, धनबाद से 76, दुमका से 18, पूर्वी सिंहभूम से 13, गढ़वा से 28, गिरीडीह से 28, गोड्डा से 15, गुमला से 18, हजारीबाग से 32, जामताड़ा से 15, खूंटी से 32, कोडरमा से 34, पाकुड़ से 1, पलामू से 1, रामगढ़ से 38, साहेबगंज से 26, सराईकेला से 33, पश्चिमी सिंहभूम से 22, राज्य में कुल आंकड़े 12104 हुए।। राँची से मिले संक्रमित मरीजों की पुष्टि डोरंडा, खादगढ़ा कर्बला चौक, पंडरा, बोड़ेया, बीआईटी मेसरा, होटवार जेल और हरमू से हुई है।

झारखण्ड में 12104 पोजिटिव केस, 7477 सक्रिय केस, 4513 ठीक, 114 मौतें शामिल।

बता दें झारखण्ड में शुक्रवार 31 जुलाई को कोरोना बम फूटा जिसमें 878 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई।जिसमें राँची से 83, बोकारो से 29, चतरा से 46, देवघर से 131, धनबाद से 15, दुमका से 41, पूर्वी सिंहभूम से 122, गढ़वा से 3, गिरीडीह से 154, गोड्डा से 20, गुमला से 36, हजारीबाग से 7, जामताड़ा से 14, खूंटी से 3, कोडरमा से 43, लातेहार से 30, लोहरदगा से 3, पाकुड़ से 7, पलामू से 8, रामगढ़ से 19, साहेबगंज से 6, सराईकेला से 15, सिमडेगा से 23, पश्चिमी सिंहभूम से 20, राज्य में कुल आंकड़े 11366 हुआ था।झारखण्ड में 11366 पोजिटिव केस, 6913 सक्रिय केस, 4343 ठीक, 110 मौतें शामिल है।