सीबीआई ने रीजनल पे एंड अकाउंट्स कार्यालय के गिरफ्तार तीनों लेखा अधिकारी को लिया रिमांड पर

 

राँची। सीबीआइ ने राँची के डोरंडा स्थित रीजनल पे एंड अकाउंट्स कार्यालय के गिरफ्तार तीनों लेखा अधिकारियों को शुक्रवार की शाम तीन दिनों की पुलिस रिमांड पर लिया है।उनसे सीबीआइ पूछताछ की जा रही है।सीबीआइ ने गुरुवार को तीनों को 48400 रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार लेखा अधिकारियों में सीनियर अकाउंट अधिकारी संतोष कुमार महतो, सहायक अकाउंट अधिकारी सुनील कुमार व सहायक अकाउंट अधिकारी सुजीत कुमार सिंह शामिल थे।आरोपियो के ठिकानों पर की गई तलाशी के दौरान करीब 10-12 लाख रुपये नकदी की भी जब्ती की गई थी. कई अहम सबूत जब्त किए गए थे।इनमें डिजिटल डिवाइस, अचल संपत्ति खरीदने से जुड़े दस्तावेज़, निवेश, गहने और बैंक ट्रांजेक्शन से जुड़े कागजात शामिल हैंरीजनल पे एंड अकाउंट्स कार्यालय केंद्रीय गृह मंत्रालय की संस्था है, जो एनआइए, सीआइएसएफ व एनसीबी का अकाउंट्स देखती है। अब रिमांड पर तीनों ही आरोपितों से सीबीआइ उनके सहयोगियों व संरक्षकों आदि के बारे में जानकारी जुटाएगी।सीआइएसएफ के हवलदार रविकांत त्रिपाठी के बयान पर सीबीआइ की राँची स्थित भ्रष्टाचार निरोधक शाखा में 26 अगस्त को प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

error: Content is protected !!