हजारीबाग:यात्रियो को लेकर राँची आ रही बस पुल के नीचे गिरा,कई लोगों की मौत,तीन दर्जन से ज्यादा लोग घायल….

हजारीबाग। झारखण्ड के हजारीबाग जिले से बड़ी खबर आ रही है।जहां एक यात्री बस पुल के नीचे जा गिरा है।बताया जा रहा है कि गिरिडीह से राँची जा रही शिवा बस नदी में पलट गयी है। ये घटना हजारीबाग-बगोदर रोड NH-100 पर दारू के बीच सेवाने नदी में बस पलटी है।इसमें आधा दजर्न से ज्यादा लोगों की मौत की खबर है।वहीं 40 से ज्यादा लोग घायल हैं। घायलों का इलाज शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज में किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि बस की पत्ती टूटने के बाद बस अनियंत्रित हो गई। पुलिस और स्थानीय लोग मदद में जुटे हुए हैं।सभी यात्रियों को निकाल कर शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज हजारीबाग भेजा गया। इस बस में 52 दर्शनार्थी हैं। बस में फंसे घायलों को गैस कटर से निकाला गया। डीसी नैंसी सहाय के निर्देश पर राहत कार्य शुरू कराया गया है।हजारीबाग मेडिकल कॉलेज से कई एंबुलेंस को घायलों को लाने के लिए घटनास्थल पर रवाना किया और घायलों को लेकर अस्पताल लाया गया।

इस हादसे की खबर मिलते ही सिख समाज के लोग काफी संख्या में अस्पताल पहुंचे।बताया जा रहा है कि सभी लोग राँची धार्मिक कार्यक्रम कीर्तन में शामिल होने जा रहे थे।इसी बीच दुर्घटना हुई है।हजारीबाग मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे घायल विश्वजीत सिंह ने बताया कि गिरिडीह से 1:30 बजे राँची संगत में शामिल होने के लिए निकले थे. टाटीझरिया क्रॉस करने के बाद अचानक से गाड़ी नदी में गिर गई।इस हादसे में 8-10 साल के बच्चे भी शामिल हैं।