साहेबगंज:जैप-9 के महिला बैरक में फांसी के फंदे से झूलता मिला महिला का शव,पुलिस जांच में जुटी है

साहेबगंज।झारखण्ड के साहेबगंज में जैप 9 के महिला बैरक में फांसी के फंदे से झूलता महिला का शव बरामद हुआ है।घटना की सूचना मिलने के बाद मंगलवार की सुबह एसपी सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुँचकर छानबीन कर रहे है।बताया जा रहा है महिला अपनी गोतनी जो पलामू जिला पुलिस की है उसके साथ साहिबगंज आई थी। महिला की मौत कैसी हुई है। पुलिस जांच में जुटी है

महिला की भाभी पलामू जिला बल में है:

बताया जा रहा है जिस महिला का शव बरामद हुआ है,उसकी गोतनी रेखा देवी पलामू जिला पुलिस बल में हैं और पासिंग आउट के लिए साहेबगंज गई थी, लेकिन पासिंग आउट नहीं होने के कारण पिछले एक महीने से गोतनी साथ मे रुकी थी। रेखा देवी अपने साथ गोतनी को बच्चे के देखभाल ले गई थी। जानकारी के अनुसार महिला का शव मंगलवार को फांसी के फंदे से झूलता देखा गया, जिसके बाद पुलिस के वरीय अधिकारी को इसकी जानकारी दी गई।पुलिस के अनुसार महिला टेंशन में आकर आत्महत्या कर ली।