कोडरमा:दो दिन से लापता महिला का शव घर के बगल कुएं से बरामद किया,सौतन सहित घर के लोग फरार

कोडरमा।झारखण्ड के कोडरमा जिले में जयनगर थाना क्षेत्र के योगियाटील्हा में सोमवार की सुबह पुलिस ने एक कुएं से महिला का शव बरामद किया।जिसकी पहचान योगियाटील्हा निवासी उपेन्द्र यादव की पत्नी रेणू देवी 32 वर्ष के रूप में हुई।वहीं घटना के बाद मृतिका के ससुराल वाले घर को ताला बंद कर फरार हो गए।बताया गया कि मृतका रेनू देवी 2 अक्टूबर की रात से घर से लापता थी।

बताया जा रहा है कि सोमवार की सुबह ग्रामीणों ने रेणू देवी के घर से मात्र 50 फीट की दूरी पर एक कुएं में शव देखा गया। घटना के बाद आसपास के लोगों ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पहुंचकर शव को कुएं से निकाल गया।और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आपसी विवाद में हत्या की बात सामने आ रही है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है।

इधर ग्रामीणों ने बताया कि मृतिका के पति उपेंद्र यादव ने दो शादी की है, जिसमें रेणू देवी उसकी पहली पत्नी है। वहीं 3 साल पूर्व दूसरी शादी सरिता देवी के साथ की थी। शादी के बाद पहली पत्नी रेणू देव का उसकी सौतन और ससुराल वालों के साथ आपसी विवाद चल रहा था जिसे ससुराल वालों द्वारा रेणू देवी की काफी प्रताड़ित किया जाता था। इधर घटना के बाद पुलिस ने मृतक के मायके वाले को सूचना दे दिया गया है।उसके मृतका के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है।