Jharkhand:गुमला के घाघरा थाना क्षेत्र में मसूरिया डैम से गले में पत्थर बांधा बुजुर्ग का शव निकाला गया,मृतक की पत्नी भी लापता है।

गुमला।घाघरा थाना क्षेत्र के मसूरिया डैम से 65 वर्षीय हाल माटी गांव निवासी लिट्टू उरांव का शव को पुलिस ने शनिवार के दोपहर बरामद किया है। बरामद शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए गुमला भेज दिया है। वहीं पूरे मामले की छानबीन में पुलिस जुट गई है।स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार हालमाटी गांव के वृद्ध दंपती पिछले 2 दिनों से घर से गायब थे। शनिवार को सुबह चरवाहा को डैम में शव का पैर दिखाई दिया जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला तो मृतक की पहचान लिटू उरांव के रूप में की गई। लिट्टू के गर्दन में पत्थर बांधकर डैम में डाला गया था।

स्थानीय लोगों अनुसार लीटू व उसकी पत्नी सनीयारो घर पर अकेले रहती थी। लिट्टू की तीन बेटी थी तीनों का विवाह कर दिया है। लिट्टू गांव के झाड़-फूंक का काम करता था। 2 दिन पूर्व से लिट्टू और उसकी पत्नी सनीयारों घर से अचानक लापता हो गए। ग्रामीणों ने अंदेशा लगाया है कि डायन बिसाही के कारण घटना को अंजाम दिया गया होगा। वही ग्रामीणों ने अंदेशा यह भी लगाया है कि सनीयारों का भी हत्या कर डैम में डाल दिया गया होगा।

पुलिस की कार्रवाई से ग्रामीणों में असंतोष:-गायब वृद्ध दंपती में वृद्ध लिट्टू का शव बरामद होने के बाद पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं गायब सनीयारों को खोजने के लिए पुलिस कोई प्रयास नहीं कर रही है जिससे लोगों में नाराजगी है। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस का काम सिर्फ शव उठाना रह गया है। जब एक शव डैम से मिला तो गोताखोर लगाकर दूसरे शव का भी तलाश करना चाहिए था। लेकिन पुलिस सिर्फ खानापूर्ति करने में जुटी हुई है। अगर कोई बड़े रसूखदार आदमी का यह मामला होता तो अभी पूरी सरकार इस मामले की छानबीन में जुट जाती है। लेकिन गरीबों का यहां कोई पूछने वाला नहीं। इस इलाके में लगातार इस तरह की बड़ी-बड़ी घटनाएं होती रहती है लेकिन पुलिस की कार्यशैली ऐसी है कि कोई भी लोग खुश नहीं है।

पूर्व में डायन बिसाही के आरोप में कई लोगों को डैम में डाला गया है:-मिली जानकारी अनुसार 6 साल पहले भी मसूरिया डैम में दोदांग के लोहरा उराइन का हत्या डायन बिसाही के आरोप में करके बोरा में बंद कर शव को डाल दिया गया था। वही घाघरा प्रखंड देवाकी गांव निवासी लहुरा उरांव व उसकी पत्नी बुधनी देवी की भी हत्या डायन का आरोप लगाकर देवाकी डैम में पत्थर बांधकर डाल दिया गया था।

पुलिस ने कहा-इस पूरे मामले में थाना प्रभारी सुधीर साहू से पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि वृद्ध दंपती के गायब होने की सूचना थाना में पूर्व से नहीं थी। डैम से हाल माटी निवासी लिट्टू का शव बरामद किया गया है। फिलहाल उसकी पत्नी का कोई पता नहीं है। पूरे मामले की छानबीन की जा रही है। उसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है।