राँची:डोभा से एक व्यक्ति का शव बरामद,परिजनों ने जमीन विवाद में हत्या करने की प्राथमिकी दर्ज करायी।

राँची।नामकुम प्रखंड के खरसीदाग ओपी क्षेत्र के गढ़खटंगा निवासी ने उनके पिता सोमरा पाहन ( मुंडा) की हत्या कर शव पानी में डालने की प्राथमिकी दर्ज कराई है।मृतक के बेटा दिलीप मुंडा के अनुसार 12 जुलाई की सुबह उनके पिता सोमरा पाहन घर से ढोभा में नहाने गए थे। जहां से देर शाम तक नहीं लौटे। काफी खोजबीन करने के बाद भी पता नहीं चला।उसके बाद भतिजी ने बताया की पिता जी डोभा में नहाने गए थे।उसके बाद परिजनों ने डोभा में जाकर खोजबीन की तो पिताजी का शव मिला।पिता के आंख के उपर एवं हाथ पैर में चोट का निशान है।दिलीप ने पूर्व में हुए सुखदेव मुंडा पिता आचु मुंडा ,गडखटंगा निवासी से हुए जमीन विवाद में हत्या कर पानी में डालने का आरोप लगाया है।