पत्नी की हत्या के बाद फरार पति आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ा, वारदात में इस्तेमाल कुल्हाड़ी भी बरामद

 

पाकुड़।जिले के लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र में पत्नी की हत्या कर फरार चल रहे आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली गई है। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।थाना प्रभारी विवेक कुमार ने बताया कि सामपुर गांव निवासी हथिया हेंब्रम ने कुछ दिन पहले घरेलू विवाद के दौरान अपनी पत्नी मायनो मरांडी के सिर पर कुल्हाड़ी से हमला कर उसकी हत्या कर दी थी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था।मृतका के पुत्र के बयान पर लिट्टीपाड़ा थाना में कांड संख्या 43/26 दर्ज करते हुए बीएनएस की धारा 103(1) के तहत मामला दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस आरोपी की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही थी।

पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में गठित एसआईटी ने तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी हथिया हेंब्रम को लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल की गई

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। छापेमारी दल में थाना प्रभारी विवेक कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक अनिल कुमार पंडित, मोतीलाल मिश्रा, सहायक अवर निरीक्षक विजय कुमार मंडल, तकनीकी शाखा के प्रभारी तथा अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

error: Content is protected !!