खूंटी के मुरहू में रामनवमी जुलूस के बाद दो पक्षों में तनाव,पत्थरबाजी के बाद दुकानें बंद..भारी संख्या में पुलिस बल तैनात

  खूंटी।झारखण्ड के खूंटी जिले के मुरहू थाना क्षेत्र में रामनवमी के जुलूस के समापन के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई है। दो समुदायों के बीच विवाद का रूप ले लिया,जिसके बाद प्रशासन ने एहतियातन इलाके में भारी पुलिस बल की तैनाती कर दी है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है,लेकिन तनाव बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि शुक्रवार रात को रामनवमी शोभायात्रा के दौरान दो एक पक्ष के द्वारा पथराव किया गया।हालांकि पुलिस ने कल मामले को शांत करा दिया। इसके बाद शनिवार को एक पक्ष ने घटना को लेकर दुकानें बंद कर दिया।इसी बीच फिर से दोनों पक्ष आमने सामने आ गए और झड़प शुरू हो गई। पुलिस मौके पर लोगों को शांत कराने में जुटी हुई है।एक पक्ष के द्वारा फायरिंग करने की भी खबर है।भारी संख्या में पुलिसबल तैनात किया गया है।घटना को लेकर एक पक्ष के लोग काफी आक्रोशित हैं।लोगों का कहना है जिस ओर से पत्थरबाजी हुई है।उसे प्रशासन की ओर से बचाया जा रहा है।कार्रवाई की मांग की जा रही है।

आज सुबह हुई पत्थरबाजी में कई गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की खबर है। लोगों ने पत्थरबाजी में शामिल आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।इस दौरान इलाके में तनाव और बढ़ गया।सूत्रों के अनुसार, दूसरे पक्ष के लोग भी एकजुट हो गए, जिससे माहौल और अधिक संवेदनशील हो गया। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया और मुरहू में भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है।पुलिस स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए तैयार है।

error: Content is protected !!