हजारीबाग में रामनवमी जुलूस के दौरान मुखिया के भाई की भुजाली से मारकर हत्या, एक और युवक के सीने में मारा चाकू…

 

हजारीबाग।झारखण्ड के हजारीबाग में रामनवमी के पावन अवसर पर जहां हजारीबाग सहित पूरे राज्य में भगवान श्री राम की भक्ति में सराबोर है, वहीं कुछ हिंसक घटनाओं ने उत्सव के रंग में भंग डाल दिया। जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में अस्त्र-शस्त्र प्रदर्शन और जुलूस के दौरान हुई हिंसक झड़पों में एक व्यक्ति की जान चली गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल है।

सबसे बड़ी घटना कटकमसांडी प्रखंड के ग्राम गदोखर में घटी। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की रात गांव में निकले रामनवमी जुलूस के दौरान आपसी विवाद इस कदर बढ़ा कि गदोखर पंचायत के मुखिया के भाई राम कुमार साव (उर्फ रामा साव, 40 वर्ष) पर भुजाली से हमला कर दिया गया।हमले के बाद उन्हें आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चोट इतनी गंभीर थी कि उनकी मृत्यु हो गई।इस घटना के बाद से पूरे गांव में सन्नाटा और तनाव पसरा हुआ है।

वहीं, हजारीबाग शहर के दीपूगढ़ा और अन्य क्षेत्रों में भी हिंसक घटनाएं सामने आईं। शहर में निकले एक जुलूस के दौरान एक युवक के सीने में चाकू मार दिया गया।घायल की नाजुक स्थिति को देखते हुए हजारीबाग मेडिकल कॉलेज अस्पताल के डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रिम्स राँची रेफर कर दिया है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमा सक्रिय हो गया है। कटकमसांडी के देवरात्रि अस्पताल में सीओ अनिल कुमार गुप्ता, पेलावल थाना प्रभारी वेदप्रकाश पांडेय और कोर्रा थाना प्रभारी अजीत कुमार दल-बल के साथ पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।एसपी ने कहा कि दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।पुलिस आरोपियों की पहचान कर रही है और जल्द ही उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों युवक जुलूस के दौरान एक वाहन के बोनट पर चढ़कर नाच रहे थे। इस पर रामा साव ने उन्हें नीचे उतरने को कहा, जिसको लेकर बहस हो गई।इसी दौरान दोनों युवकों ने रामा साव पर भुजाली से हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि स्थानीय लोगों का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच पहले से भी रंजिश चल रही थी।

वहीं दूसरी घटना कोर्रा थाना क्षेत्र के दीपूगढा गोलंबर के पास घटी। यहां कोऑपरेटिव कॉलोनी निवासी तथा ब्रह्मर्षि समाज के संस्थापक अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह को चाकू मारकर घायल कर दिया गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें तुरंत आरोग्यम अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार मुकेश कुमार खतरे से बाहर हैं।

error: Content is protected !!