अवैध संबंध के शक पर पत्नी की फरसा से गला काटकर की हत्या,आरोपी पति गिरफ्तार, हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई…..

गिरिडीह।झारखण्ड के गिरिडीह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र में गुरुवार (13 अप्रैल) को दिल दहला देने वाली एक घटना हुई है। बताया जाता है कि अवैध संबंध के शक में पति ने फरसा से वार कर पत्नी की हत्या कर दी है। इससे पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई है।घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस इंस्पेक्टर नवीन कुमार सिंह,थाना प्रभारी नीतीश कुमार दल बल के साथ गांव पहुंचे एवं शव को कब्जे में कर थाना ले आए।साथ ही हत्या के आरोपी पति को भी गिरफ्तार कर लिया है।थाना क्षेत्र के देवराडीह पंचायत के केंझिया का मामला है।

बताया जा रहा है कि गुरुवार को दिन के चार बजे के करीब घटना को अंजाम दिया गया है। हत्या में प्रयुक्त फरसा को पुलिस ने मौके से जब्त कर लिया है।ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस ने हत्या के आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है। मृतका का नाम सुनिता देवी है तथा पति का नाम फूलचंद मांझी है। दोनों का 6 साल का एक लड़का भी है। बताया जाता है कि फूलचंद मांझी ने अपने हीं घर में फरसा से वार कर पत्नी की हत्या कर दी है।

इधर पुलिस ने घर के अंदर पड़े शव को कब्जे में कर लिया है। पुलिस इंस्पेक्टर नवीन कुमार सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।प्रथम दृष्टया में ये प्रतीत होता है कि पति ने हीं पत्नी की हत्या की है।

वहीं गिरफ्तार पति फूलचंद मांझी ने पत्नी की हत्या किए जाने की बात को स्वीकार किया है।उन्होंने कहा है कि पत्नी का अवैध संबंध दूसरे पुरूष से होने के कारण उसने यह खौफनाक कदम उठाया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।