चाईबासा:सुरक्षाबलों ने नक्सलियों की साजिश को किया नाकाम, दो आईईडी बरामद….

चाईबासा।झारखण्ड पश्चिमी सिंहभूम जिले में सुरक्षाबलों ने एक बार फिर से नक्सलियों की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है। नक्सलियों के खिलाफ गुरुवार को चलाए जा रहे सर्च अभियान के दौरान जिले के गोईलकेरा थानान्तर्गत हाथीबुरू जंगल के आस-पास से सुरक्षा बलों को दो आईडी बरामद किया है। यह आईईडी सुरक्षाबलों को लक्षित करने के उद्देश्य से आईईडी विस्फोटक लगाया गया था। इससे पहले आईईडी चपेट में आने से एक पशु की मृत्यु हो गई थी। आपको बता दे कि भाकपा माओवादी संगठन के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु चमन, काडे, अजय महतो, सागेन अंगरिया अश्विन अपने दस्ता सदस्यों के साथ कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधि के लिए भ्रमणशील है।इसको लेकर बीते 11 जनवरी से सुरक्षाबलों के द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है।