चाईबासा:राइफल से चली गोली,जवान घायल,राँची रेफर,मैगजीन अनलोड करने के दौरान गोली चल गयी…

चाईबासा।झारखण्ड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में एक जवान को गोली लगने से घायल हो गया है।बताया जाता है कि नक्सली अभियान से लौटने के बाद रविवार को स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) का एक जवान गोली लगने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गया।आनन-फानन में घायल जवान को अनुमंडल अस्पताल चक्रधरपुर लाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए राँची रेफर कर दिया गया है।बताया जा रहा है कि एसटीएफ जवान अपनी इंसास राइफल से मैगजीन अनलोड कर रहे थे, तभी गोली चल गयी।

मिली जानकारी के अनुसार, पश्चिमी सिंहभूम जिले के अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र बंदगांव प्रखंड के जंगलों में पुलिस द्वारा अभियान चलाया जा रहा था। अभियान से लौटने के बाद 25 वर्षीय करण कुमार दास कराईकेला स्कूल में अपनी राइफल से मैगजीन अनलोड कर रहे थे।इसी दौरान गोली चल गई। इसके कारण करण कुमार दास के पैर में गोली लग गई है। पैर से गोली आर पार हो जाने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। आनन-फानन में घायल जवान को चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें राँची रेफर कर दिया गया है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए एसपी आशुतोष शेखर ने बताया कि नक्सली अभियान से लौटने के बाद एसटीएफ के जवान कराईकेला स्कूल में मैगजीन अनलोड कर रहे थे।। इस दौरान गोली चल गई है।इससे जवान के पैर में गोली लग गयी है और ये गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। जवान को बेहतर इलाज के लिए राँची भेज दिया गया है।

error: Content is protected !!